अंबिकापुर होटल फायरिंग कांड: देर रात गोलियों की गूंज से दहशत, पुलिस ने 5 लाइसेंसी पिस्टल की जब्त

अंबिकापुर होटल फायरिंग कांड: देर रात गोलियों की गूंज से दहशत, पुलिस ने 5 लाइसेंसी पिस्टल की जब्त

सरगुजा। अंबिकापुर में देर रात एक होटल में हुई फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। होटल परिसर में अचानक चली गोलियों से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में इस घटना के पीछे वर्चस्व की लड़ाई और पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लाइसेंसी पिस्टल जब्त की हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ने बताया कि रात में देव होटल में फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में घटनास्थल की जांच की गई और साक्ष्य एकत्र किए गए। जांच के दौरान होटल संचालक के पास से पिस्टल जब्त की गई है, जिसकी बैलिस्टिक और तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि फायरिंग इन्हीं हथियारों से की गई थी या नहीं।

पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है मामला
पुलिस के अनुसार, होटल संचालक के पुत्र हनी सिंह की गाड़ी को एक दिन पहले कुछ लोगों द्वारा पीछा कर रोकने की कोशिश की गई थी। बताया जा रहा है कि हनी सिंह और एक हिंदूवादी नेता के बीच लंबे समय से अंदरूनी विवाद और वर्चस्व को लेकर तनाव चला आ रहा है। इसी रंजिश को इस फायरिंग कांड से जोड़कर देखा जा रहा है।

Read More CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस

जांच तेज, अपराध दर्ज होने के संकेत
फिलहाल, पुलिस ने किसी के खिलाफ औपचारिक रूप से अपराध दर्ज नहीं किया है, लेकिन दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग के एंगल पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जा सकता है। घटना के बाद से इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Read More मनेन्द्रगढ़ में कैम्पा के 5.34 करोड़ कागजों में ही स्वाहा, RTI ने खोली घोटाले की पोल

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई