RAIPUR BREAKING: भनपुरी स्थित डामर फैक्ट्री में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

RAIPUR BREAKING: भनपुरी स्थित डामर फैक्ट्री में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कावेरी इंडस्ट्रीज नामक ऑयल फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण है कि फैक्ट्री से उठता काले धुएं का घना गुबार करीब 5 किलोमीटर दूर तक नजर आ रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। फैक्ट्री परिसर में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग के तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई है, जिससे आसपास के इलाकों को सतर्क कर दिया गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से फैक्ट्री क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Read More नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी

गौरतलब है कि ग्रीष्मकाल शुरू होने से पहले ही इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय बनता जा रहा है, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन और दमकल विभाग स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Read More बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल