Nutmeg Remedies: जायफल के 5 नुस्खे, जुकाम-खांसी, दर्द से मिलेगी राहत, चेहरे की डलनेस होगी दूर

Nutmeg Remedies: जायफल के 5 नुस्खे, जुकाम-खांसी, दर्द से मिलेगी राहत, चेहरे की डलनेस होगी दूर

जायफल का इस्तेमाल मसालेदार खाने से लेकर डेजर्ट्स में भी किया जाता है. हल्के तीखे और अखरोट जैसे टेस्ट वाला जायफल मिरिस्टिका फ्रेग्रेंस पेड़ पर निकलने वाले फल से मिलता है. इसमें की पावरफुल कंपाउंड पाए जाते हैं जो बीमारियों से बचाव करने के साथ ही आपकी ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखने में हेल्पफुल रहते हैं. हालांकि इसका यूज ज्यादातर लोग हेल्थ की बजाय स्वाद के लिए ज्यादा करते हैं. जायफल आपकी त्वचा की हेल्थ सुधारने से लेकर मुंह की दुर्गंध से राहत दिलाने और सूजन दर्द कम करने तक कई तरह से फायदेमंद है. इस आर्टिकल में जानेंगे अलग-अलग प्रॉब्लम के 5 नुस्खे.

हेल्थ लाइन के मुताबिक, जायफल आपकी हार्ट हेल्थ को इंप्रूव कर सकता है. इसके अलावा मूड बूस्ट करने से लेकर ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक में कारगर है, इसलिए एक बैलेंस मात्रा में इसे डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए. इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल रेमेडीज की तरह भी कर सकते हैं.

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद
जायफल सर्दी-जुकाम में बेहद फायदेमंद होता है. दादी-नानी पुराने जमाने से इसका यूज करती आई हैं. इसे थोड़ी सी मात्रा में बच्चों को भी दिया जा सकता है.इसके लिए जायफल को दूध में घिसकर बच्चे को पिलाना चाहिए. आप आधा छोटा चम्मच जायफल घिसकर बच्चे को दिन में एक बार दे सकते हैं. इससे जकड़न से भी राहत मिलती है.

Read More मोटापा है फिर भी शरीर में पोषण की कमी? जानिए पेट भर खाने के बावजूद Vitamin और Protein क्यों हो सकते हैं कम

स्किन के लिए जायफल
त्वचा के लिए भी जायफल कमाल का असर दिखाता है. चेहरे पर अगर झाइयां हैं तो कच्चे दूध या फिर गुलाब जल के साथ जायफल का पाउडर मिलाकर लगाएं या फिर इसे पत्थर पर घिसकर पेस्ट तैयार कर लें. हफ्ते में तीन बार इसे लगाने से आपको कुछ ही दिनों में अच्छा रिजल्ट मिलता है. इससे पिंपल्स से भी छुटकारा मिलता है. जायफल को फेस पर सिर्फ 10 से 12 मिनट ही लगाकर रखना चाहिए.

Read More Women’s Health: महिलाओं की सेहत और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड, एक्सपर्ट ने बताए फायदे

स्ट्रेस होगा दूर
अगर आप रात में गुनगुने दूध में दो चुटकी जायफल का पाउडर मिलाकर पीते हैं तो इससे नींद अच्छी आती है. इससे स्ट्रेस भी कम होता है. कुछ रिसर्च कहती हैं कि जायफल में मौजूद गुण मूड को बूस्ट करने का काम करते हैं. इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज होने की वजह से दर्द-जकड़न जैसी समस्याओं में राहत दिलाकर रिलैक्स महसूस करवाता है.

जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए
जायफल का सेवन तो फायदेमंद होता ही है, इसका तेल भी फायदेमंद रहता है. अगर जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द और सूजन रहती है तो आप जायफल का तेल लगा सकते हैं. जिन लोगों को गठिया का दर्द रहता है. उनके लिए ये फायदेमंद हो सकता है. आप जायफल के पाउडर को तिल के तेल में मिलाकर भी लेप लगा सकते हैं.

मुंह की दुर्गंध होगी दूर
अगर आपको मुंह से दुर्गंध आने या फिर मसूड़ों में दर्द-सूजन की समस्या है तो भी आप जायफल का यूज कर सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं. इसके लिए आप जायफल के पाउडर या फिर अर्क से बने माउथवॉश का यूज कर सकते हैं. इसके अलावा आप जायफल के छोटे-छोटे टुकड़े चूस सकते हैं. इससे भी मुंह की दुर्गंध दूर होगी. जायफुल में जो ऑयल होता है वो मसूड़ों के दर्द-सूजन को भी कम करने में हेल्पफुल रहता है.

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल