BMC में बीजेपी का परचम: रितु तावड़े होंगी मुंबई की मेयर, शिवसेना को डिप्टी मेयर पद

BMC में बीजेपी का परचम: रितु तावड़े होंगी मुंबई की मेयर, शिवसेना को डिप्टी मेयर पद

नई दिल्ली। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में मेयर पद को लेकर बना सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। चुनावी जीत के बाद सत्ता समीकरण साफ हो गए हैं और बीजेपी की रितु तावड़े को मुंबई की अगली मेयर बनाया जाएगा, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) को डिप्टी मेयर का पद मिला है। शिवसेना की ओर से संजय घाड़ी डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार होंगे।

बीजेपी ने मेयर चुनाव के लिए पार्षद रितु तावड़े के नाम पर अंतिम मुहर लगाई है। पार्टी नेतृत्व ने यह फैसला बीएमसी मुख्यालय में हुई रणनीतिक बैठक के बाद लिया। वहीं, शिवसेना ने गठबंधन के तहत डिप्टी मेयर पद के लिए संजय घाड़ी को आगे किया है।

बहुमत के साथ बना गठबंधन
बीएमसी चुनाव परिणामों में बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 29 सीटें मिली हैं। इस तरह दोनों दलों के गठबंधन ने नगर निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव नतीजों के बाद से ही मेयर पद को लेकर अटकलें चल रही थीं, जो अब समाप्त हो गई हैं।

Read More Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला

11 फरवरी को होगा औपचारिक चुनाव
बीएमसी मेयर और डिप्टी मेयर के औपचारिक चुनाव 11 फरवरी को कराए जाएंगे। इससे पहले शनिवार को बीजेपी नेता अमित सातम ने मेयर उम्मीदवार के रूप में रितु तावड़े के नाम की घोषणा की, जबकि शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने डिप्टी मेयर पद के लिए संजय घाड़ी के नाम का ऐलान किया। रितु तावड़े वार्ड 132 से पार्षद हैं, जबकि संजय घाड़ी वार्ड 5 से निर्वाचित हुए हैं।

Read More बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा

डिप्टी मेयर पद को लेकर शिवसेना की रणनीति
शिवसेना सचिव संजय मोरे के अनुसार, संजय घाड़ी करीब 15 महीने तक डिप्टी मेयर के रूप में कार्य करेंगे। इसके बाद शेष कार्यकाल अन्य पार्षदों को अवसर देने की योजना है। पार्टी का उद्देश्य नगर निगम में अधिक से अधिक नेताओं को प्रशासनिक अनुभव देना है।

40 साल बाद मुंबई को मिलेगा बीजेपी का मेयर
यह राजनीतिक रूप से ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है। करीब चार दशकों के बाद पहली बार मुंबई महानगरपालिका में बीजेपी का मेयर बनने जा रहा है। इसे पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल