RBI Recruitment 2026: लीगल ऑफिसर ग्रेड-बी और मैनेजर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें अप्लाई करने का प्रोसेस

RBI Recruitment 2026: लीगल ऑफिसर ग्रेड-बी और मैनेजर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें अप्लाई करने का प्रोसेस

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लीगल ऑफिसर ग्रेड-बी, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर सहित की पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे में अगर आप भी आरबीआई में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, तो आप आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 21 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 26 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 21 और 25 वर्ष एवं पदानुसार अधिकतम आयु 30, 35 और 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये निर्धारत की गकई है।

Read More CG News: छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों के पदों का नए सिरे से हुआ चिह्नांकन; नेत्रहीनों को भी मिलेगा मौका

RBI Vacancy 2026: इन स्टेप्स से करें आरबीआई में अप्लाई
आरबीआई में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 06 फरवरी से शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से खुद अप्लाई कर सकते हैं।

Read More उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'RBI Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा, अब यहां मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। 
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई