कोरबा: SBI चीफ मैनेजर के सूने घर में चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पार

कोरबा: SBI चीफ मैनेजर के सूने घर में चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 5 लाख के जेवर पार

कोरबा। जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एसबीआई में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी के आवास से लाखों के जेवरात चोरी हो गए। चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसबीआई के चीफ मैनेजर राजू मोदी पारिवारिक कार्य से रायपुर गए हुए थे। इसी दौरान मानिकपुरी थाना क्षेत्र के दादर खुर्द मार्ग स्थित उनके आवास को चोरों ने निशाना बनाया। जब परिवार देर रात करीब एक बजे घर लौटा, तो अंदर का दृश्य पूरी तरह बदला हुआ था, कमरों में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और बेडरूम की खिड़की क्षतिग्रस्त मिली। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोर करीब 5 लाख रुपये मूल्य के जेवरात अपने साथ ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

फॉरेंसिक जांच, डॉग स्क्वायड भी तैनात
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की मदद ली है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। मानिकपुरी थाना प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और संदिग्धों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।

Read More RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल