बिलासपुर में जमीन सौदे के नाम पर 13 लाख की ठगी, रजिस्ट्री नहीं हुई, एग्रीमेंट कैंसिल कर थमाया गया फर्जी चेक

बिलासपुर में जमीन सौदे के नाम पर 13 लाख की ठगी, रजिस्ट्री नहीं हुई, एग्रीमेंट कैंसिल कर थमाया गया फर्जी चेक

बिलासपुर। जमीन बिक्री के नाम पर कलेक्ट्रेट के एक क्लर्क से 13 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एफएम ग्रुप के डायरेक्टर और उनके सहयोगियों ने जमीन की रजिस्ट्री का झांसा देकर बड़ी रकम वसूल ली, लेकिन न तो रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे लौटाए। एग्रीमेंट कैंसिल करने के बाद पीड़ित को फर्जी चेक थमा दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एफएम ग्रुप के नाम पर बताई गई जमीन
उसलापुर स्थित साईं नगर निवासी रविकांत शर्मा, जो कलेक्टर कार्यालय में क्लर्क के पद पर पदस्थ हैं, ने सकरी क्षेत्र के अमेरी पटवारी हल्का नंबर स्थित एक जमीन देखी थी। उन्हें बताया गया कि यह जमीन एफएम ग्रुप के नाम पर पंजीकृत है और इसके संचालक मुर्तजा हुसैन हैं। इसके बाद 940 वर्गफुट जमीन खरीदने के लिए शोहेल मुर्तजा के साथ एग्रीमेंट किया गया।

16.25 लाख में सौदा, 13.50 लाख पहले ही दिए
रविकांत शर्मा ने अपनी पत्नी सरस्वती शर्मा के नाम पर जमीन खरीदने के लिए 16.25 लाख रुपये में सौदा तय किया। 18 अक्टूबर 2023 को उन्होंने 50 हजार रुपये नकद दिए। इसके बाद नगद और चेक के माध्यम से किश्तों में कुल 13 लाख 50 हजार रुपये आरोपियों को सौंप दिए। शेष 2 लाख 75 हजार रुपये जमीन की रजिस्ट्री के समय दिसंबर 2023 तक देने की बात तय हुई थी। एग्रीमेंट में शोहेल मुर्तजा के साथ वसामा आसमी, नंदन साहू और मोहम्मद अनीस कादरी भी सहभागी बताए गए हैं।

Read More रावतपुरा में निगम का बड़ा एक्शन: 4 बुलडोजर के साथ पहुंची टीम, चिन्हित अवैध निर्माण पर कार्रवाई; पुलिस बल रहा तैनात

रजिस्ट्री नहीं हुई, एग्रीमेंट कैंसिल कर दिया
पैसे लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही राशि वापस की। लगातार टालमटोल के बाद एग्रीमेंट को एकतरफा कैंसिल कर दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में उन्हें रकम लौटाने के नाम पर बार-बार घुमाया गया।

Read More सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि

फर्जी चेक देकर बढ़ाई मुश्किल
रविकांत शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि एफएम ग्रुप के मालिक मुर्तजा हुसैन की ओर से 5 लाख 50 हजार रुपये का चेक दिया गया, जबकि शेष 8 लाख 50 हजार रुपये जल्द लौटाने का भरोसा दिया गया। हालांकि दिया गया चेक बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया। बाद में हर महीने एक लाख रुपये लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन वह भी पूरा नहीं किया गया।

सकरी थाना पुलिस कर रही जांच
लगातार ठगी और धोखाधड़ी से परेशान होकर पीड़ित ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई