लोरमी के परसवारा जंगल में खुलेआम वन प्राणियों का किया जा रहा है शिकार…… वनअधिकारी अपने ऐसी कमरे में मस्त….. रेंजर दीक्षा बर्मन का रहा है विवादों से पुराना नाता है

लोरमी के परसवारा जंगल में खुलेआम वन प्राणियों का किया जा रहा है शिकार…… वनअधिकारी अपने ऐसी कमरे में मस्त….. रेंजर दीक्षा बर्मन का रहा है विवादों से पुराना नाता है लोरमी वनप़रिक्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही ही है की शिकारी के बिछाये करेंट के जाल पर एक […]


लोरमी के परसवारा जंगल में खुलेआम वन प्राणियों का किया जा रहा है शिकार…… वनअधिकारी अपने ऐसी कमरे में मस्त….. रेंजर दीक्षा बर्मन का रहा है विवादों से पुराना नाता है


लोरमी वनप़रिक्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही ही है की शिकारी के बिछाये करेंट के जाल पर एक वनभैंसा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। ये पूरा मामला लोरमी वन परिक्षेत्र के ग्राम परसवारा का है। जहां होली त्योहार के लिए शिकारी के बिछाये करेंट के जाल में फंसकर एक युवा वनभैंसा का घटना स्थल पर ही मौत हो गई है ।

मामले के तथ्य को छुपाने के लिये वन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी बायसन के पार्थिव शरीर को छुपाने के लिए नाले के पास लावारिस हालत में छोड़कर होली के त्योहार में मसगुल हो गए हैं। हम आपको बता दें लोरमी वन परीक्षेत्र के महिला रेंजर दीक्षा बर्मन का क्षेत्र में विवादों से गहरा नाता रहा है । जब से लोरमी वन परिक्षेत्र में कदम रखी हैं तब से मजदूरी भुगतान से लेकर अन्य निर्माण कार्यों मे इनका विवादों में घिरे रहने का गहरा नाता रहा है । यही नहीं होली के त्योहारो पर सभी वन प्रसानिक अधिकारियों का ड्यूटी लगाई जाती है, ताकि अवैध लकड़ी तस्करी के सांथ वन्यजीवो के शिकार पर अंकुश लगाया जा सके।इसके लिए सरकार करोड़ों रुपए पानी की तरह खर्च कर रही हैं । जिससे वन्य जीवों को शिकारीयों के शिंकजे से बचाया जा सके किन्तु यहा के महिला रेंजर के नेतृत्व में काम करने वाले सभी संबंधित अधिनस्थ कर्मचारियो से तालमेल नहीं होने की वजह से आये दिन वन्य प्राणियों का शिकार जोरों से फलफूल रहा हैं|

Read More Nothing Phone 4a की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए भारत में कितने में मिलेगा नया फोन


महिला रेंजर का मंत्रियों और बड़े अधिकारियों से है नाता ऐसा कहना है रेंजर

Read More नशे ने छीना होश: अंबिकापुर में पुत्र बना पिता का कातिल, वारदात के बाद शव टंकी में छुपाया, कहा- “बाय मिस्टेक” हो गया


रेंजर दीक्षा बर्मन का हमेशा से विवादों से नाता रहा और इनकी शिकायत मंत्रियों और उच्च अधिकारियों तक की गई लेकीन महिला रेंजर पर आज तक कोई कार्यवाही नही की गई है।जिससे इसके हौसलें बुलन्द है, और मंत्रियों और उच्च अधिकारियों द्वारा महिला रेंजर पर कोई कार्यवाही नही करना समझ से परे हैं। ऐसे ही एक मामला परसवारा वन ग्राम का है जंहा आज होली त्योहार के लिए शिकारी के बिछाये करेंट के जाल में फंसकर एक वनभैंसा को अपनी जान गवाना पड़ा है ।

और इनसे जुड़े संबंधित अधिकारी तथ्य छुपाने के लिये नाले के पास फिकवाने की कोशिश किये किन्तु जागरूक ग्रामीणों के चलते इनके करतूत मिडिया के सामने आ गई है। जब इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश किया गया तो किन्तु कोई भी अधिकारी फोन उठाना या जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा इससे यह प्रतीत होता है की क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के सांठगांठ से शिकार को अंजाम देने जैसे संदेह से इनकार नहीं किया जा सकता है।

अगर इस ओर ध्यान देते हुए शासन प्रशासन के द्वारा तत्काल कार्यवाही नहीं की गई तो इससे बडी और कोई भी घटना घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। अतः शासन को चाहिए कि दोषियों पर तत्काल उचित कार्यवाही करते हुए अन्यत्र हटाया जाए ताकि इस तरह से हो रहे वन्य प्राणीयों के अवैध शिकार और मौत को रोका जा सके।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

सरगांव: रजिस्ट्री पेपर में नाम साफ फिर भी पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की एफआईआर, सरगांव में किसान की करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा

राज्य

Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नई दिल्ली। महिलाओं को संपत्ति और उत्तराधिकार में समान अधिकार देने की मांग से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान...
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस