नशे ने छीना होश: अंबिकापुर में पुत्र बना पिता का कातिल, वारदात के बाद शव टंकी में छुपाया, कहा- “बाय मिस्टेक” हो गया

नशे ने छीना होश: अंबिकापुर में पुत्र बना पिता का कातिल, वारदात के बाद शव टंकी में छुपाया, कहा- “बाय मिस्टेक” हो गया

अंबिकापुर। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बहेरापारा इलाके में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। मणिपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर शव को घर के समीप बनी पानी की टंकी में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

देर रात विवाद, घातक हमला
पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय पारस केरकेट्टा अपने अलग मकान में रहते थे, जबकि उनका 25 वर्षीय पुत्र प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा पास के किराए के मकान में रहता था। सोमवार रात पुत्र पिता के घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि प्रभात ने घर में रखी टांगी (कुल्हाड़ी) से पिता के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।comp-121_1772528218

शव को टंकी में छिपाया
घटना के बाद आरोपी ने शव को घर के बगल में स्थित छोटी पानी की टंकी में डाल दिया। वारदात के बाद वह पास की दुकान गया, भोजन किया और लौटकर घर में सो गया। आसपास के लोगों ने देर रात हुए विवाद को देखा-सुना था। सुबह संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

Read More गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच
सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। बाद में टंकी से शव को बाहर निकाला गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।comp-123_1772528208

Read More 15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर

आरोपी का बयान और कार्रवाई
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में वारदात होने की बात कही। थाना प्रभारी के अनुसार, शराब के सेवन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना घटित हुई। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा