छात्रा की संदिग्ध मौत पर सियासी बवाल: पूर्व विधायक गोपाल रविदास समेत 5 नामजद, 60 अज्ञात पर FIR

छात्रा की संदिग्ध मौत पर सियासी बवाल: पूर्व विधायक गोपाल रविदास समेत 5 नामजद, 60 अज्ञात पर FIR

फुलवारी शरीफ। 11वीं की 16 वर्षीय कोचिंग छात्रा की टॉप फ्लोर से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में आक्रोश और राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। घटना के दूसरे दिन गुस्साए लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एम्स गोलंबर के पास सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कई स्थानों पर टायर जलाकर विरोध जताया, जिससे करीब पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। लंबी जाम की वजह से एम्स रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पूर्व विधायक समेत पांच नामजद
जाम और हंगामे के मामले में पुलिस ने गोपाल रविदास (भाकपा माले के पूर्व विधायक) समेत पांच लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा करीब 60 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई। प्रशासन का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई है तथा अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है।

परिजनों के गंभीर आरोप
दूसरी ओर, मृत छात्रा के परिजनों ने घटना को हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दरिंदगी के बाद उनकी बेटी को छत से नीचे फेंका गया। इन आरोपों के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Read More NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित

Tags:

Latest News

मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान  मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल
एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: तनाव के बीच शहर काजी की अपील, कहा- अफवाहों से बचें और घरों में रहें
अस्थाई गौठान में 48 घंटे में 31 से अधिक मवेशियों की मौत, कीचड़ में दम तोड़ते रहे बेजुबान
जमशेदपुर गोलीकांड के बाद सरगुजा में घेराबंदी, कार से भाग रहे चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार
“मैं तुम्हें प्राचार्य नहीं मानता…” बिलासपुर स्कूल का Video वायरल, DEO-BEO से थाने तक पहुंचा मामला