अंडरवर्ल्ड से जुड रहें हैं देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले के तार, सार्वजनिक पैसे को छोटा शकील से जूडे लोगों को भेजने के मिले दस्तावेज

अंडरवर्ल्ड से जुड रहें हैं देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले के तार, सार्वजनिक पैसे को छोटा शकील से जूडे लोगों को भेजने के मिले दस्तावेज माना जा रहा है कि आठ करोड़ रुपए के अधिक मूल्यो के ये फ्लैट्स डी एच एफ एल के कपिल वधावन के द्वारा खरीदे गए हैं।सी बी आई की […]

अंडरवर्ल्ड से जुड रहें हैं देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले के तार, सार्वजनिक पैसे को छोटा शकील से जूडे लोगों को भेजने के मिले दस्तावेज

माना जा रहा है कि आठ करोड़ रुपए के अधिक मूल्यो के ये फ्लैट्स डी एच एफ एल के कपिल वधावन के द्वारा खरीदे गए हैं।सी बी आई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नवानदार और उससे जूडे कारोबारियों के खिलाफ जांच की जा सकती हैं।

नई दिल्ली : एजेंसी। दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (DHFL) से संबंधित 34,615 करोड़ रुपये के देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले के तार अंडरव‌र्ल्ड से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इस घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ को कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिससे पता चलता है कि सरकारी बैंकों से लिए गए कर्ज की रकम अंडरव‌र्ल्ड डान दाउद इब्राहिम के करीबी और पाकिस्तान में रहने वाले गैंगस्टर छोटा शकील से जुड़े लोगों को भेजे गए। एजेंसी अब इस एंगल से भी मामले की जांच करेगी।

Read More BREAKING: बिलासपुर में आग का तांडव! खाद्य तेल एजेंसी धू-धू कर जली, लाखों के नुकसान की आशंका

समाचार एजेंसी प्रेट्र के अनुसार डीएचएफएल घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ ने शुक्रवार को मुंबई और पुणे में तीन जगहों की तलाशी ली थी। इसमें 40 करोड़ रुपये से अधिक की पेंटिंग और मूर्तियां बरामद की गई हैं। मुंबई में अजय रमेश नवानदार नामक व्यक्ति के ठिकानों की तलाशी में करोड़ों रुपये की रोलेक्स, कार्टियर, ओमेगा और अन्य लग्जरी ब्रांड की घड़ियां बरामद की गईं।

Read More जंगल सफारी की सैर अब जेब पर भारी! बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को देना होगा ज्यादा शुल्क, जाने

एजेंसी ने मुंबई के खार वेस्ट में रेबेका दीवान के फ्लैटों की तलाशी भी ली। माना जा रहा है कि आठ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के ये फ्लैट्स डीएचएफएल के कपिल वधावन द्वारा खरीदे गए हैं। सीबीआइ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नवानदार और उससे जुड़े कारोबारियों के खिलाफ जांच की जा सकती है।
2019 के बाद से आरोपितों ने लोन का भुगतान करना बंद कर दिया था
सीबीआइ ने 20 जून को डीएचएफएल, उसके पूर्व सीएमडी कपिल वधावन, निदेशक धीरज वधावन और अन्य खिलाफ 34,615 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। 22 जून को एजेंसी ने अमरीली रिएल्टर और आठ अन्य बिल्डरों समेत आरोपितों के मुंबई स्थित 12 ठिकानों की तलाशी ली थी। यूनियन बैंक आफ इंडिया के नेतृत्व वाले 17 बैंकों के संघ की शिकायत पर एजेंसी ने यह कार्रवाई की थी। इन बैंकों ने 2010 और 2018 के बीच डीएचएफएल को 42,871 करोड़ रुपये क्रेडिट सुविधा मिली हुई थी। बैंकों के मुताबिक मई 2019 के बाद से आरोपितों ने लोन का भुगतान करना बंद कर दिया। कंपनी के खातों की जांच में वित्तीय गड़बडि़यों, फंड को डायवर्ट करने और फर्जी खाताबही बनाने की जानकारी मिली थी।

Tags:

Latest News

महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ... महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल
बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साइबर सेंध! समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका से मचा हड़कंप
जंगल सफारी की सैर अब जेब पर भारी! बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को देना होगा ज्यादा शुल्क, जाने
अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई