छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा खेल! फर्जी डॉक्टरों की भर्ती पर CBI की एंट्री, छात्रों में रोष

छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा खेल! फर्जी डॉक्टरों की भर्ती पर CBI की एंट्री, छात्रों में रोष

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रावतपुरा मेडिकल इंस्टीट्यूट की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि इसी बीच भिलाई के शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में फर्जी डॉक्टरों की नियुक्ति का नया मामला उजागर हो गया है। आरोप सामने आते ही मेडिकल छात्रों ने कड़ा विरोध जताया है और कई राष्ट्रीय संस्थाओं सहित NMC व स्वास्थ्य मंत्रालय में शिकायतें भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

सीबीआई की एंट्री से बढ़ी हलचल: मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े की जाँच तेज़
छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में जारी फर्जीवाड़े के सिलसिले ने अब गंभीर मोड़ ले लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय और NMC को छात्रों की ओर से भेजी गई शिकायतों के बाद सीबीआई की टीम रायपुर पहुंच चुकी है, और कई मेडिकल कॉलेज अब जांच के दायरे में आ चुके हैं।

शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज पर बड़े आरोप
भिलाई के शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के खिलाफ छात्रों ने आरोप लगाया है कि एमबीबीएस पास डॉक्टरों को फर्जी MD/MS डिग्री दिखाकर फैकल्टी के रूप में नियुक्त किया जा रहा है। शिकायत में चेयरमैन के निजी सलाहकार पल्लवी सिंगोटे और डीन डॉ. प्रकाश वाकोडे पर इस पूरे ‘सिस्टम’ को चलाने का आरोप है।

Read More बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला

इंस्पेक्शन में ‘मैनेजमेंट का खेल’
छात्रों के मुताबिक NMC इंस्पेक्शन के दौरान कॉलेज प्रबंधन महाराष्ट्र–दिल्ली से डॉक्टरों को एक दिन के लिए बुलाकर भारी भुगतान करता है, ताकि उन्हें नियमित डॉक्टर के रूप में दिखाया जा सके। न सिर्फ फर्जी डॉक्टर, बल्कि फर्जी हाजिरी, फर्जी मरीजों की व्यवस्था और कागजों में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे तरीकों से पूरे इंस्पेक्शन को ‘जुगाड़’ से पास कराया जाता है।

Read More जंगल में 5 फीट का गड्ढा, पास पड़ा सफेद कपड़ा... बच्चों ने देखा, तो मचा हड़कंप

मरीजों की जान से सीधा खिलवाड़
छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी डॉक्टर अस्पताल में इलाज भी करते हैं, जिससे गरीब मरीजों की जान पर बन आती है। वहीं प्रबंधन पर आरोप है कि फर्जी डॉक्टर्स को मोटा वेतन दिखाकर उसका आधा हिस्सा वापस लिया जाता है।

6–7 साल से जारी ‘मेडिकल माफिया’ की कहानी
शिकायत में दावा है कि यह खेल पिछले कई वर्षों से चल रहा है। हाल के वर्षों में यह फर्जीवाड़ा और तेज़ी से बढ़ा है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में असली निर्णय लेने का अधिकार डीन के पास नहीं, बल्कि पल्लवी सिंगोटे के पास है।

छात्रों की मांग तुरंत कार्रवाई हो
पीड़ित छात्रों ने इस फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेज कई स्तरों पर भेजे हैं: 

  • स्वास्थ्य मंत्रालय
  • NMC
  • CBI
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग
  • और कॉलेज प्रबंधन

उनकी मांग है कि तत्काल हस्तक्षेप कर मेडिकल शिक्षा और अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा को बचाया जाए।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच