ईडी मामले में सोमवार को विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में आज पेश होंगे ढेबर और त्रिपाठी

ईडी मामले में सोमवार को विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में आज पेश होंगे ढेबर और त्रिपाठी रायपुर : राज्य में दो हजार करोड़ रुपए के कथित तौर पर शराब घोटाले मामले में ईडी की टीम ने जिन चार लोगों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। उन सभी का आज न्यायिक रिमांड अवधि समाप्त […]

ईडी मामले में सोमवार को विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में आज पेश होंगे ढेबर और त्रिपाठी

रायपुर : राज्य में दो हजार करोड़ रुपए के कथित तौर पर शराब घोटाले मामले में ईडी की टीम ने जिन चार लोगों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। उन सभी का आज न्यायिक रिमांड अवधि समाप्त हो रही है। चारों को आज सोमवार को ईडी की विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में पेश किया जाएगा। ईडी सूत्रों के मुताबिक ईडी के अफसर चारों से पूछताछ करने कोर्ट में रिमांड के लिए आवेदन दाखिल कर सकती है। रिमांड लेने ईडी के अफसर अब तक पूछताछ में मिले साक्ष्य को आधार बना सकते हैं।

गौरतलब है, शराब घोटाले के आरोप में ईडी के अफसरों ने अनवर ढेबर को छह मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस मामले में ईडी के अफसरों ने और कई होटल तथा शराब कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई करने के बाद नितेश पुरोहित को गिरफ्तार करने के बाद होटल कारोबारी त्रिलोचन सिंह ढिल्लन को गिरफ्तार करने के बाद आबकारी अधिकारी एपी त्रिपाठी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पूछताछ करने उन्हें भी रिमांड में लिया था। चारों की रिमांड अवधि आज समाप्त होने के बाद ईडी शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार चारों को पुन: कोर्ट में पेश करेगी।

Read More रायपुर में आग का कहर! गद्दा फैक्ट्री में धधक उठीं लपटें, दमकल की मशक्कत से बची बड़ी दुर्घटना

दो दर्जन से ज्यादा लोगों से हो चुकी है पूछताछ

Read More मालकानगिरी तनाव के बीच बड़ा सुराग! महिला का सिर 40 किमी दूर मिला, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

शराब घोटाले मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद ईडी के अफसर शराब घोटाले में शामिल संदिग्ध लोगों को ईडी कार्यालय बुलाकर लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक ईडी के अफसरों ने अब तक दो दर्जन से ज्यादा संदेहियों को ईडी कार्यालय में तलब कर उनसे पूछताछ कर चुकी है। सुत्रो की मानें तो बहुत जल्द और भी कुछ लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना है

लेखक के विषय में

More News

अपडेट...बोदरी नगर पंचायत में नक्शा पास करने के नाम पर वसूली, एसीबी ने सीएमओ भारती साहू और बाबू को दबोचा

राज्य

गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार
अहमदाबाद। गुजरात सरकार प्रेम विवाह से जुड़े मामलों में नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत लड़की...
देवरिया प्लॉट घोटाला केस: अमिताभ ठाकुर की जमानत पर नहीं हुई पैरवी, कोर्ट ने याचिका की खारिज
वेब सीरीज से प्रेरित होकर छात्रों ने घर पर छापे नकली नोट, इंदौर पुलिस ने किया खुलासा...
GST चोरी के संदेह में कटनी में BJP नेता के घर आयकर विभाग की दबिश, जबलपुर-मॉडल का इस्तेमाल
अहमदाबाद और कलोल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क