रायपुर में अंडरब्रिज बना डिजिटल जुए का अड्डा, 37.50 लाख नकद, लग्जरी गाड़ियां और हाई-टेक सिस्टम जब्त

रायपुर में अंडरब्रिज बना डिजिटल जुए का अड्डा, 37.50 लाख नकद, लग्जरी गाड़ियां और हाई-टेक सिस्टम जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बढ़ते नेटवर्क पर पुलिस ने निर्णायक प्रहार किया है। गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 37.50 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और तीन लग्जरी कारें जब्त की गई हैं। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 92.50 लाख रुपये आंकी गई है।

कारों में बैठकर चलता था करोड़ों का ऑनलाइन जुआ
पुलिस को पुख्ता इनपुट मिला था कि नागोराव गली अंडरब्रिज के पास कुछ लोग महिंद्रा थार और नेक्सा कारों में बैठकर मोबाइल के ज़रिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर ऑपरेशन को अंजाम दिया और पूरे गिरोह को मौके पर ही दबोच लिया।

कैश, मोबाइल और लग्जरी गाड़ियां जब्त
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 37.50 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, 2 महिंद्रा थार और 1 नेक्सा XL कार बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन सट्टे के लेन-देन और लाइव मैच ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।

Read More अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

इन वेबसाइटों से चलता था सट्टे का खेल
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी mdbet777.com और Classic777.com जैसी वेबसाइटों के ज़रिए फर्जी आईडी बनाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते थे। छापे के दौरान आरोपियों के पास कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं था, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

Read More मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों में रखब देव पाहुजा, पीयूष जैन, जितेन्द्र कुमार, कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी और सचिन जैन के नाम शामिल हैं।

कड़े कानून के तहत मामला दर्ज
पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है। गंज थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत केस दर्ज किया है।

नेटवर्क की जड़ तक जाएगी जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। अब आरोपियों के डिजिटल ट्रांजेक्शन, कॉल डिटेल, ऑनलाइन आईडी नेटवर्क और संपर्क सूत्र की गहन जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस सट्टा रैकेट से जुड़े और बड़े चेहरे भी जल्द बेनकाब हो सकते हैं।

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल