बेटे ने ही रची मां की संपत्ति लूट की साजिश! दोस्त संग मिलकर बेची जमीन, दो लोगों से लिया एडवांस, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी भी बनवाई

बेटे ने ही रची मां की संपत्ति लूट की साजिश! दोस्त संग मिलकर बेची जमीन, दो लोगों से लिया एडवांस, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी भी बनवाई

रायपुर/दुर्ग। रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपने ही दोस्त के साथ मिलकर मां की जमीन और मकान को धोखाधड़ी से बेच दिया। इतना ही नहीं, आरोपी बेटे ने एक ही संपत्ति का सौदा दो लोगों से किया, लाखों रुपये एडवांस लिए और फर्जी दस्तावेज व पावर ऑफ अटॉर्नी भी तैयार करवा ली। पीड़िता मनोरमा भिवंडे, निवासी अमर चौक शर्मा बाड़ा, राजातालाब रायपुर ने अपने बड़े बेटे प्रवीण भिवंडे और उसके दोस्त पारस प्रसाद केसरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

लोन के नाम पर मां से लिए दस्तावेज, पीठ पीछे बेच दी जमीन
पीड़िता ने बताया कि अमलेश्वर स्थित प्रीति विहार के सामने 1420 वर्गफीट जमीन उनके नाम पर दर्ज है, जिस पर उन्होंने मकान का निर्माण कराया है। पैसों की जरूरत पड़ने पर उन्होंने अपने बेटे और उसके दोस्त को सिर्फ लोन निकलवाने के लिए ऋण पुस्तिका और रजिस्ट्री के दस्तावेज दिए थे। साफ निर्देश था कि फोटो कॉपी कराकर कागजात लौटा दिए जाएं, लेकिन आरोपियों ने भरोसे को ही हथियार बना लिया।

मकान में निर्माण देखकर खुली साजिश की परतें
महिला को इस धोखाधड़ी की भनक तब लगी, जब 16 जनवरी 2026 को उन्होंने देखा कि उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। बिना उनकी अनुमति और जानकारी के निर्माण देख वह सन्न रह गईं। 17 जनवरी को जब वे अपने बच्चों के साथ अमलेश्वर स्थित मकान पहुंचीं और वहां मौजूद मजदूरों व कथित खरीदार विभोर गुप्ता से पूछताछ की, तो पूरा खेल सामने आ गया।

Read More प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई

एक ही संपत्ति, दो सौदे… और लाखों का खेल
जांच में सामने आया कि प्रवीण भिवंडे और पारस केसरी ने विभोर गुप्ता से 17 लाख रुपए में इकरारनामा किया। इसमें से 5.50 लाख रुपए कैश एडवांस लिए गए। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने दावा किया कि उसी संपत्ति का सौदा संजना पाण्डेय से 18 लाख रुपए में तय कर 7.50 लाख रुपए एडवांस ले लिया गया। यानी एक ही जमीन, दो खरीदार और दो इकरारनामे पूरी तरह संगठित ठगी।

Read More मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार

एडवांस की रकम भी बेटे ने झांसे में निकलवा ली
पीड़िता का आरोप है कि 7.50 लाख रुपए उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में आए, जिसे बेटे ने यह कहकर निकलवा लिया कि यह किसी मित्र की रकम है और उन्हें कमीशन मिलेगा। बाद में सच्चाई सामने आई कि यह रकम जमीन सौदे की एडवांस राशि थी।

फर्जी इकरारनामा और पावर ऑफ अटॉर्नी का आरोप
मनोरमा भिवंडे ने आरोप लगाया कि उनके नाम से दो फर्जी इकरारनामा तैयार किए गए, एक फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी भी बनवाई गई, उन्होंने किसी नोटरी के सामने हस्ताक्षर नहीं किए, न ही किसी तरह की रकम ली, इसके बावजूद उनके नाम का खुलकर दुरुपयोग किया गया।

पुलिस जांच में जुटी, IPC की धाराओं में केस की मांग
पीड़िता ने पुलिस से भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सबक साफ है
यह मामला सिर्फ जमीन की ठगी नहीं, बल्कि मां-बेटे के रिश्ते पर लगा गहरा धब्बा है। सवाल यह है कि क्या भरोसे को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी? या फिर फर्जी दस्तावेजों के खेल में एक और पीड़िता न्याय के लिए भटकती रहेगी? 

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO