रफ्तार का कहर: कांकेर में तेज रफ्तार बस ने बाइक को कुचला, मासूम समेत दो की दर्दनाक मौत मौत से जूझ रहे

रफ्तार का कहर: कांकेर में तेज रफ्तार बस ने बाइक को कुचला, मासूम समेत दो की दर्दनाक मौत मौत से जूझ रहे

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर मासूम जिंदगियों को निगल लिया। गौरवपथ मार्ग पर पंडरीपानी के पास तेज रफ्तार बस ने एक बाइक को बेरहमी से रौंद दिया। इस भीषण हादसे में एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि बाइक पर चार लोग सवार थे और सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर के बाद बाइक कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। सड़क पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही पलों में खुशहाल परिवार मातम में बदल गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को गंभीर हालत में कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में शामिल बस को जब्त कर लिया गया है। यह मामला कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और बस चालक की भूमिका तथा तेज रफ्तार के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौरवपथ मार्ग पर तेज रफ्तार बसों की मनमानी लंबे समय से हादसों को न्योता दे रही है, लेकिन जिम्मेदार अब तक आंख मूंदे बैठे हैं।

Read More Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश