सुप्रीम कोर्ट से सौम्या, सूर्यकांत और समीर बिश्नोई सहित अन्य को मिली राहत, लेकिन दो को अब भी जमानत का इंतजार

सुप्रीम कोर्ट से सौम्या, सूर्यकांत और समीर बिश्नोई सहित अन्य को मिली राहत, लेकिन दो को अब भी जमानत का इंतजार

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला, शराब और डीएमएफ (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन) घोटाले में जेल में बंद आरोपियों के लिए बुधवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी और समीर बिश्नोई समेत लगभग सभी मुख्य आरोपियों को जमानत दे दी है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा की मुश्किलें फिलहाल कम नहीं हुई हैं। इन दोनों को अदालत से जमानत नहीं मिली है।

image_search_1769592148111

लंबे समय बाद मिली राहत: कोर्ट ने माना जांच में लगेगा वक्त

Read More इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत

सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि इन घोटालों की जांच एक लंबी प्रक्रिया है और इसमें अभी काफी समय लग सकता है। 

Read More पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित

कोर्ट ने फिलहाल सौम्या चौरसिया, समीर बिश्नोई और सूर्यकांत तिवारी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है 

कोर्ट ने यह भी साफ किया कि जमानत मिलने का मतलब यह नहीं है कि आरोप खत्म हो गए हैं, बल्कि यह केवल ट्रायल पूरा होने तक की राहत है। आरोपियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश न करें।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन पर 25 रुपये प्रति टन की अवैध लेवी वसूली गई थी, जो करीब 500 करोड़ रुपये का घोटाला है। वहीं, शराब घोटाले में सरकारी खजाने को लगभग 2000 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया है। डीएमएफ यानी खनिज मद के पैसों में भी बंदरबांट के गंभीर आरोप लगे हैं। इन मामलों में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और राज्य की एसीबी-ईओडब्ल्यू लगातार कार्रवाई कर रही है।

कोर्ट ने सभी को राज्य से बाहर रहने का आदेश दिया गया है मामला चलते तक पेशी दिनांक पहुंचना अनिवार्य होगा।

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी