Bastar Action: अवैध LPG कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, घर में चल रही थी गैस रिफिलिंग, दर्जनों सिलेंडर जब्त

Bastar Action: अवैध LPG कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, घर में चल रही थी गैस रिफिलिंग, दर्जनों सिलेंडर जब्त

बस्तर। अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते देश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंता के बीच बस्तर जिले में प्रशासन ने गैस की अवैध बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार बस्तर में खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि दीनदयाल उपाध्याय वार्ड इलाके में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडर जमा कर गैस की रिफिलिंग की जा रही है। बताया गया कि यह गतिविधि राउतपारा क्षेत्र में स्थित एक मकान से संचालित हो रही थी। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अचानक छापेमारी की।WhatsApp-Image-2026-03-11-at-9.27.10-AM

घर में मिला सिलेंडरों का बड़ा भंडार
जांच के दौरान प्रशांत महाजन नामक व्यक्ति के घर में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर पाए गए। अधिकारियों ने जब इन सिलेंडरों से जुड़े दस्तावेज मांगे तो कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। कार्रवाई के दौरान टीम ने 24 घरेलू एलपीजी सिलेंडर और 10 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए। इसके अलावा सिलेंडरों से गैस निकालकर दूसरे सिलेंडरों में भरने के लिए इस्तेमाल होने वाले 3 रिफिलिंग पाइप भी बरामद किए गए।WhatsApp-Image-2026-03-11-at-9.27.11-AM-1536x1152

Read More दबेना एनीकट 'डीजल' घोटाला: 95 रु का डीजल 152 में ! सरकारी खजाने से ठेकेदार पर लुटाए 27 लाख, भंडाफोड़ हुआ तो 24 लाख वापस; कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई.....

कालाबाजारी पर सख्ती
प्रशासन का मानना है कि मौजूदा समय में गैस की मांग और आपूर्ति को लेकर बनी स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग ऊंचे दामों पर एलपीजी बेचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी और कार्रवाई दोनों तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज

Latest News

बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी
मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल
बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद