गरीबों का राशन डकार गए रसूखदार: 30 लाख के फर्जीवाड़े में ना FIR, ना रिकवरी; अफसर बोले- पब्लिक पहले ई-KYC कराए

गरीबों का राशन डकार गए रसूखदार: 30 लाख के फर्जीवाड़े में ना FIR, ना रिकवरी; अफसर बोले- पब्लिक पहले ई-KYC कराए

रायपुर। राजधानी में गरीबों का निवाला छीनने का बड़ा खेल चल रहा है। शहर की राशन दुकानों में 30 लाख रुपए से ज्यादा के चावल और शक्कर का फर्जीवाड़ा सामने आ चुका है, लेकिन खाद्य विभाग के अफसरों की कुंभकर्णी नींद अब तक नहीं टूटी है। घोटालेबाजों पर विभाग की मेहरबानी का आलम यह है कि इतने बड़े गबन की न तो कोई जांच रिपोर्ट अब तक बन पाई है और न ही दोषियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की जहमत उठाई गई है। हां, आम जनता को जरूर यह फरमान सुना दिया गया है कि जल्दी ई-केवाईसी (e-KYC) करा लो, वरना राशन का दाना नहीं मिलेगा।

एक ही दुकान में 19 लाख का झोल, अफसर बैठे मौन

 

Read More डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार

सिस्टम की लापरवाही का सबसे बड़ा उदाहरण खमतराई के वीर शिवाजी वार्ड में दिखा। यहां की सिर्फ एक सरकारी राशन दुकान (आईडी 441001194) में करीब 19 लाख रुपए के चावल और शक्कर की हेराफेरी पकड़ी गई थी। जांच टीम ने जब स्टॉक का मिलान किया तो माल गायब था। इसके अलावा शहर की आधा दर्जन और ऐसी दुकानें हैं, जहां राशन बांटने में जमकर गड़बड़ी मिली।

Read More ट्रांसफार्मर का धमाका बना किसानों का काल, पिता-पुत्र समेत एक साथ उठेंगी तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम

नियम कहता है कि गबन पकड़े जाने पर दुकान संचालकों से खाद्यान्न के बदले पैसों की तुरंत रिकवरी होनी चाहिए। ऊपर से सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए गए थे। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अफसर फाइलों को दबाकर बैठ गए हैं। न कोई रिकवरी हुई, न दुकान का लाइसेंस रद्द हुआ और न ही पुलिस तक मामला पहुंचा।

 

बिना अनुबंध ही धड़ल्ले से चल रहीं कोटा की दो दुकानें

 

खाद्य विभाग का मजाक कोटा इलाके में भी सरेआम उड़ रहा है। यहां राशन की दो दुकानें रामभरोसे चल रही हैं। इन दुकानों का विभाग के साथ कोई अनुबंध (एग्रीमेंट) ही नहीं है। अगर आप सरकारी वेबसाइट पर चेक करेंगे, तो ये दोनों दुकानें 'गुढ़ियारी महिला शक्ति स्व-सहायता समूह' के नाम पर दर्ज दिखती हैं। लेकिन मौके पर कहानी कुछ और ही है। वर्तमान में इन दुकानों पर कब्जा जमाने और संचालन के लिए अलग-अलग लोग अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। और हमेशा की तरह, अफसर यहां भी मूकदर्शक बने तमाशा देख रहे हैं।

 

1 अप्रैल का अल्टीमेटम: दुकानों का भौतिक सत्यापन शुरू

 

घोटालेबाजों पर कोई एक्शन न लेने वाला विभाग अब कागजी खानापूर्ति में जुट गया है। शहर की राशन दुकानों का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) शुरू कर दिया गया है। सभी दुकानदारों को 1 अप्रैल तक हर हाल में अपना पुराना स्टॉक क्लियर करने का अल्टीमेटम दिया गया है। सवाल यह उठ रहा है कि जब पुराने 30 लाख के फर्जीवाड़े का ही कोई हिसाब-किताब नहीं हुआ, तो इस नए सत्यापन से कौन सा तीर मारा जाएगा?

 

पब्लिक के लिए सख्त नियम: ई-केवाईसी नहीं तो राशन नहीं

 

राशन माफियाओं को खुली छूट देने वाले खाद्य विभाग ने आम जनता पर सख्ती जरूर बढ़ा दी है। अफसरों ने साफ कर दिया है कि हर राशन कार्ड धारक को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर किसी हितग्राही को एक साथ तीन महीने का चावल चाहिए, तो उसे तुरंत राशन दुकान जाकर अपना सत्यापन कराना होगा। रायपुर में अभी भी हजारों लोग ऐसे हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराया है। विभाग अब जनता से बार-बार अपील कर रहा है कि जल्दी सत्यापन कराएं ताकि उन्हें राशन लेने में कोई दिक्कत न हो।

Tags:

Latest News

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड
Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस
Urban Mindset टी-शर्ट पर टिप्पणी से विवाद, छात्रा का पीछा और SUV में खींचने की कोशिश का आरोप
Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर
Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार
Kurud Flood: लगातार बारिश से कुरूद में बिगड़े हालात, नारी गांव से 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू