रायपुर IPL मैच में बवाल: टिकट होने के बावजूद नहीं मिली एंट्री, गेट तोड़कर स्टेडियम में घुसे फैंस, सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट के आरोप

रायपुर IPL मैच में बवाल: टिकट होने के बावजूद नहीं मिली एंट्री, गेट तोड़कर स्टेडियम में घुसे फैंस, सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट के आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium में खेले गए हाई-वोल्टेज IPL मुकाबले के दौरान क्रिकेट के रोमांच के साथ भारी अव्यवस्था भी देखने को मिली। Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच हुए मुकाबले में जहां RCB ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की, वहीं स्टेडियम के बाहर टिकटधारकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। कई दर्शकों ने आरोप लगाया कि वैध टिकट होने के बावजूद उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे गुस्साई भीड़ ने गेट और बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की।comp-1-18_1778691721

मैच शुरू होने से पहले बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल और बढ़ गया। बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस भीगते हुए स्टेडियम पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक दीवार फांदकर स्टेडियम के भीतर घुसने लगे।comp-7-a_1778728741 

स्थिति बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि कुछ फैंस के साथ मारपीट भी की गई। वहीं मीडिया कर्मियों को वीडियो रिकॉर्डिंग से रोकने की भी शिकायत सामने आई, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठने लगे हैं।comp-1-191778691967_1778715299

Read More जल संसाधन विभाग में अफसरशाही का गंदा खेल: एक ही जुर्म, एक पर एफआईआर और निलंबन, दूसरे को इंक्रीमेंट रोककर अभयदान

इसके बावजूद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। कई फैंस सिर्फ Virat Kohli को मैदान पर देखने और RCB को सपोर्ट करने के लिए दूर-दूर से रायपुर पहुंचे थे, जबकि कुछ दर्शक Kolkata Knight Riders का समर्थन करने कोलकाता से आए थे। बारिश, भीड़ और सुरक्षा विवादों के बीच खेला गया यह मुकाबला मैदान के अंदर क्रिकेट और बाहर अव्यवस्था,दोनों वजहों से चर्चा में बना रहा।

Read More ट्रांसफार्मर का धमाका बना किसानों का काल, पिता-पुत्र समेत एक साथ उठेंगी तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम

Latest News

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड
Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस
Urban Mindset टी-शर्ट पर टिप्पणी से विवाद, छात्रा का पीछा और SUV में खींचने की कोशिश का आरोप
Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर
Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार
Kurud Flood: लगातार बारिश से कुरूद में बिगड़े हालात, नारी गांव से 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू