ईडी की रेड के बाद भारतमाला घोटाले में बड़ा पर्दाफाश: खुद की जमीन को 4 टुकड़ों में बांटकर खुद को ही बेचा, 3.70 लाख की जमीन पर डकार गए 62 लाख का मुआवजा

ईडी की रेड के बाद भारतमाला घोटाले में बड़ा पर्दाफाश: खुद की जमीन को 4 टुकड़ों में बांटकर खुद को ही बेचा, 3.70 लाख की जमीन पर डकार गए 62 लाख का मुआवजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत हुए भूमि अधिग्रहण में एक के बाद एक कई बड़े फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और ईओडब्ल्यू (EOW) की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब दस्तावेजों की परतों से ऐसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जो सीधे तौर पर सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। राजनांदगांव जिले में घोटालेबाजों ने राजस्व और पंजीयन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर ऐसा 'खेला' किया है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी ही जमीन को चार टुकड़ों में बांटकर खुद के ही नाम पर दोबारा रजिस्ट्री करवा ली।

इस फर्जीवाड़े का इकलौता मकसद भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बंटने वाले भारी-भरकम मुआवजे को लूटना था। हैरानी की बात यह है कि जिस जमीन की असल खरीदी कीमत मात्र 3 लाख 70 हजार रुपए थी, उसके एवज में शासन से 62 लाख 69 हजार 749 रुपए का सरकारी मुआवजा ऐंठ लिया गया।

खरीदी-बिक्री पर रोक, फिर भी धड़ल्ले से हुई रजिस्ट्री

यह पूरा मामला राजनांदगांव जिले के देवादा गांव का है। दस्तावेजों की पड़ताल में यह साफ हुआ है कि जिस दौरान शासन ने इस इलाके में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक लगा रखी थी, ठीक उसी दौरान उप पंजीयक कार्यालय में मिलीभगत से रजिस्ट्रियां की गईं। 12 फरवरी 2018 को 0.184 हेक्टेयर जमीन की जो रजिस्ट्री हुई (पंजीयन आईडी CG6409712022018021), उसके कागजों में विक्रेता का नाम बसंत कुमार जैन है और क्रेता (प्रस्तुतकर्ता) भी बसंत कुमार जैन ही है। यानी स्वयं की जमीन स्वयं को ही बेच दी गई। शासन को इस पूरी प्रक्रिया में महज 23,125 रुपए का पंजीयन शुल्क मिला। उप पंजीयक स्तर पर इस खुली धांधली पर कोई आपत्ति तक दर्ज नहीं की गई।

Read More सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार

मुआवजे का खुला बंदरबांट

शातिर तरीके से एक ही जमीन को टुकड़ों में बांटकर लाखों का खेल किया गया:

Read More 12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार

  •  खसरा 142/1 (0.048 हेक्टेयर):** 19,29,153 रुपए का मुआवजा।
  •  खसरा 142/2 (0.040 हेक्टेयर शामिल) 19,29,153 रुपए का मुआवजा।
  •  खसरा 128/8 (0.048 हेक्टेयर) 16,07,628 रुपए का भुगतान।
  •  खसरा 140/1 व 162/4 (0.048 हेक्टेयर):** 8,03,814 रुपए ऐंठे गए।
मुआवजे के लिए किया गया फर्जी बंटाकन

जांच में यह बात भी सामने आई है कि खसरा नंबर 127/43 (रकबा 0.028) के लिए 11 लाख 25 हजार 339 रुपए का मुआवजा लिया गया, जबकि इसकी कोई अलग से रजिस्ट्री मौजूद नहीं है। आरोप है कि ज्यादा पैसा ऐंठने के लिए अधिकारियों की शह पर जाली बंटाकन (बंटवारा) कर दिया गया और बिना जांच-पड़ताल के ही अधिकारियों ने मुआवजे की मोटी रकम जारी कर दी।

परिवार और करीबियों के नाम पर भी सौदे

मुआवजे की रकम को अधिकतम करने के लिए भूमि के कई हिस्से परिवार और परिचितों के नाम पर बेचे गए। इस पूरे गोलमाल में अभिलेष कुमार जैन, श्रेयांश कटारिया, योगेश कुमार जैन, ऋषभ कटारिया, बसंत कुमार जैन, विजय जैन, शकुन जैन सहित भूपेन्द्र चंद्राकर, दीप्ति चंद्राकर, रोशन चंद्राकर और सीमा चंद्राकर के नाम शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ अब ईओडब्ल्यू और ईडी में अहम शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं और मामले की परतें खुलने के बाद जांच एजेंसियों का शिकंजा और कसता जा रहा है।

Tags:

Latest News

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड
Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस
Urban Mindset टी-शर्ट पर टिप्पणी से विवाद, छात्रा का पीछा और SUV में खींचने की कोशिश का आरोप
Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर
Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार
Kurud Flood: लगातार बारिश से कुरूद में बिगड़े हालात, नारी गांव से 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू