रायपुर में आधी रात लक्ष्य ज्वेलर्स में घुसे चोर, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार

रायपुर में आधी रात लक्ष्य ज्वेलर्स में घुसे चोर, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ी चोरी की वारदात ने व्यापारियों और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर करोड़ों रुपए के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। घटना देर रात की है, जब बदमाश सुनियोजित तरीके से दुकान में दाखिल हुए और पूरी वारदात को अंजाम देकर गायब हो गए।

जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे चोर ज्वेलरी शॉप के भीतर पहुंचे। रविवार को दुकान बंद रहने के कारण चोरी की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सोमवार सुबह जब दुकान संचालक शॉप खोलने पहुंचे, तब अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान से बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के कीमती आभूषण गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के कारोबारी भी मौके पर जुट गए।

सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरी के तरीके को देखते हुए इसे पेशेवर गैंग की करतूत मान रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि चोरों ने दुकान की सुरक्षा व्यवस्था को कैसे भेदा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।

Read More  छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग