तमिलनाडु में विजय का शक्ति प्रदर्शन! फ्लोर टेस्ट में 144 वोट, AIADMK में बगावत से मचा भूचाल

तमिलनाडु में विजय का शक्ति प्रदर्शन! फ्लोर टेस्ट में 144 वोट, AIADMK में बगावत से मचा भूचाल

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। फ्लोर टेस्ट के दौरान सरकार के पक्ष में 144 विधायकों ने मतदान किया, जबकि विरोध में सिर्फ 22 वोट पड़े। इस जीत ने न सिर्फ विजय की सरकार को मजबूती दी, बल्कि राज्य की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत भी दे दिए। विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने विश्वासमत पारित होने की औपचारिक घोषणा की।

विश्वासमत के दौरान कांग्रेस, CPI, CPI(M), वीसीके और आईयूएमएल जैसे दल खुलकर सरकार के समर्थन में उतर आए। दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल डीएमके ने सदन से वॉकआउट कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की। बीजेपी ने भी मतदान से दूरी बनाते हुए खुद को “तटस्थ” बताया। मुख्यमंत्री विजय ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि उनकी सरकार तमिलनाडु के विकास, क्षेत्रीय पहचान और स्थिर प्रशासन के एजेंडे पर काम करेगी।

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा राजनीतिक असर AIADMK में दिखाई दिया, जहां पार्टी के भीतर खुली बगावत सामने आ गई। वरिष्ठ नेता एस.पी. वेलुमणि और सी.वी. षणमुगम के नेतृत्व वाले गुट ने विजय सरकार को समर्थन देकर पार्टी नेतृत्व को बड़ा झटका दिया। बताया जा रहा है कि करीब 30 विधायकों ने पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाया, जिससे AIADMK के अंदर सियासी संकट और गहरा गया है। वहीं, पलानीस्वामी गुट ने बागी विधायकों पर दलबदल कानून लागू करने की चेतावनी दी है।

Read More Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप

टीवीके के पास अपने 107 विधायक हैं, लेकिन सहयोगी दलों और AIADMK के बागी गुट के समर्थन ने सरकार को आरामदायक बहुमत दिला दिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फ्लोर टेस्ट तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत साबित हो सकता है, जहां विजय खुद को सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि मजबूत राजनीतिक चेहरा साबित करने में सफल होते दिख रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि AIADMK में बढ़ती टूट आगे कौन सा नया राजनीतिक समीकरण तैयार करती है।

Read More Bengal By-Election: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, दूसरे प्रत्याशी ने भी छोड़ा चुनावी मैदान

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी