रायपुर में रिश्तों का कत्ल: साले के तानों से टूटा सब्र, जीजा ने शराब पार्टी के बाद चाकू से उतारा मौत के घाट, फिर खुद डायल-112 बुलाकर किया सरेंडर

रायपुर में रिश्तों का कत्ल: साले के तानों से टूटा सब्र, जीजा ने शराब पार्टी के बाद चाकू से उतारा मौत के घाट, फिर खुद डायल-112 बुलाकर किया सरेंडर

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित सरोरा इलाके में पारिवारिक तनाव ने बुधवार रात खूनी रूप ले लिया। मजदूर नगर सरोरा में रहने वाले एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपने ही साले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या करने के तुरंत बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी और मौके पर पहुंची टीम के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान प्रकाश साहू के रूप में हुई है, जबकि मृतक का नाम गिरधर गोपाल बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रकाश पिछले करीब तीन वर्षों से अपनी ससुराल में रह रहा था। इसी बात को लेकर उसका साला गिरधर अक्सर उसे ताने मारता था। बुधवार रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। गुस्से में आकर प्रकाश ने गिरधर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।lc9gw3_1778735554

घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी मानसिक तनाव में रहता था और उसका अक्सर ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद होता था। पारिवारिक कलह और लगातार मिल रहे तानों ने आरोपी को भीतर से परेशान कर रखा था, जिसके चलते यह घटना हुई।

Read More Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश

फिलहाल, पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू तनाव, मानसिक दबाव और शराब के घातक मेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उरला पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read More गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना

Latest News

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड
Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस
Urban Mindset टी-शर्ट पर टिप्पणी से विवाद, छात्रा का पीछा और SUV में खींचने की कोशिश का आरोप
Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर
Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार
Kurud Flood: लगातार बारिश से कुरूद में बिगड़े हालात, नारी गांव से 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू