रायपुर में इंसानियत शर्मसार: कपड़े में लिपटा नवजात मिला नाली में, जन्म के बाद फेंके जाने की आशंका, इलाके के अस्पतालों और CCTV की जांच तेज

रायपुर में इंसानियत शर्मसार: कपड़े में लिपटा नवजात मिला नाली में, जन्म के बाद फेंके जाने की आशंका, इलाके के अस्पतालों और CCTV की जांच तेज

रायपुर। राजधानी रायपुर के बिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। उरला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 में नाली के भीतर कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु मृत अवस्था में मिला। सुबह मॉर्निंग वॉक और काम पर निकल रहे लोगों की नजर जब नाली में पड़े शव पर पड़ी, तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास भारी भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि जन्म के तुरंत बाद नवजात को नाली में फेंका गया होगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चा मृत पैदा हुआ था या जन्म के बाद उसकी मौत हुई। इस पूरे मामले का खुलासा अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।image-2026-05-14t102232539_1778734425

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही इलाके के निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और दाइयों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाल ही में किस महिला की डिलीवरी हुई थी और नवजात को यहां कौन छोड़कर गया। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय जानकारी के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

Read More कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में भ्रूण और नवजात फेंके जाने की पुरानी घटनाओं की याद ताजा कर दी है। करीब छह महीने पहले रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा परिसर में कचरे के डिब्बे से भ्रूण मिलने का मामला सामने आया था। उस दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं और दो पुरुष संदिग्ध रूप से दिखाई दिए थे, जो अलग-अलग स्कूटी से अस्पताल पहुंचे थे। कुछ आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का भी पहन रखा था।image-2026-05-14t102304005_1778734414

Read More बिलासपुर हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड राम सिंह MP से गिरफ्तार: बाबा बागेश्वर के दरबार से होते हुए पन्ना में दोस्त के घर छिपा था; 30 पहले ही हो चुके है गिरफ्तार...

हैरानी की बात यह है कि मेकाहारा मामले में सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस आज तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में बिरगांव में सामने आए इस नए मामले ने कानून व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल उरला पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Latest News

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड
Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस
Urban Mindset टी-शर्ट पर टिप्पणी से विवाद, छात्रा का पीछा और SUV में खींचने की कोशिश का आरोप
Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर
Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार
Kurud Flood: लगातार बारिश से कुरूद में बिगड़े हालात, नारी गांव से 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू