महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर हंसिया से ताबड़तोड़ वार, लहुलूहान होकर बेहोश हुईं गंगोत्री योगी, आरोपी फरार

महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर हंसिया से ताबड़तोड़ वार, लहुलूहान होकर बेहोश हुईं गंगोत्री योगी, आरोपी फरार

कवर्धा। कवर्धा जिले में महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर प्राणघातक हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान उनके ही बड़े भाई ने उन पर हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंगोत्री योगी के सिर, चेहरे, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। फिलहाल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 27 जनवरी की शाम पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहगांव की है। गंगोत्री योगी अपने बड़े भाई नेम नाथ योगी के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर नेम नाथ योगी और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

बताया जा रहा है कि झगड़ा बढ़ता देख गंगोत्री योगी ने भाई और भाभी के बीच समझाइश कर विवाद शांत कराने की कोशिश की। इससे आरोपी नेम नाथ योगी भड़क उठा और पास में रखे हंसिया से अचानक गंगोत्री योगी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं।

Read More प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल घायल गंगोत्री योगी को अस्पताल पहुंचाया। अगले दिन परिजनों की शिकायत पर पिपरिया थाना में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पिपरिया थाना प्रभारी अमित कश्यप ने बताया कि महिला पर हंसिया से हमला किए जाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Read More पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी