होटल में आग, 12 दिन बाद मौत: हादसा या साजिश? मां ने लगाए सनसनीखेज आरोप, जाने क्या मामला....

होटल में आग, 12 दिन बाद मौत: हादसा या साजिश? मां ने लगाए सनसनीखेज आरोप, जाने क्या मामला....

सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में आग से झुलसी युवती की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला हादसा है, आत्महत्या या फिर सुनियोजित हत्या पुलिस अब इन सभी एंगल से जांच में जुटी है। 24 जनवरी को आग से गंभीर रूप से झुलसी दिशा मरावी ने 2 फरवरी को अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के लगभग 12 दिन बाद हुई मौत ने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

परिजनों के अनुसार, वार्ड क्रमांक 11 निवासी दिशा मरावी घटना वाले दिन सक्ती के शिवम होटल में योगेंद्र साहू नामक युवक से मिलने गई थी। वहीं आग लगने की घटना हुई, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई। आरोप है कि घटना के बाद एक युवक उसे सक्ती के बिहान हॉस्पिटल में छोड़कर चला गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे बिलासपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतिका की मां मीना मरावी ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि योगेंद्र साहू ने साजिश के तहत युवती पर तारपीन तेल डालकर आग लगाई। साथ ही यह भी आरोप है कि युवती पर दबाव बनाया गया कि वह बयान दे कि वह खुद जल गई है और घटना होटल में नहीं बल्कि पलगड़ा पहाड़ में हुई। डर के कारण युवती ने वही बयान दिया। मामले में महेंद्र साहू और आशीष पटेल के नाम का भी उल्लेख किया गया है। आरोप है कि आशीष पटेल ने कार से युवती को अस्पताल पहुंचाया, जबकि महेंद्र साहू से उसका पारिवारिक संबंध था।

Read More नगांव में पूर्व सीएम बघेल और गोगोई के काफिले पर पथराव, कार पर फेंकी एसिड की बोतल, चुनावी प्रचार में मचा बवाल

घटना के बाद बिलासपुर जिले के तारबहार थाना में शून्य पर एफआईआर दर्ज की गई और पोस्टमार्टम कराया गया। अब सक्ती पुलिस को तारबहार थाना से मर्ग डायरी का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। इस पूरे मामले पर एसडीओपी भुनेश्वरी पैकरा ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की थी।

Read More दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव

युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया था। मौत के बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। फिलहाल, सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह आत्मदाह का मामला है या फिर सुनियोजित साजिश। पुलिस की जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

Latest News

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा
22 हजार की रिश्वत लेते नान जिला प्रबंधक गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा