BNP की ऐतिहासिक जीत पर ममता बनर्जी का खास संदेश, ‘भाई' तारिक को भेजी मिठाई

BNP की ऐतिहासिक जीत पर ममता बनर्जी का खास संदेश, ‘भाई' तारिक को भेजी मिठाई

नई दिल्ली। बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और उसके सहयोगियों की जीत के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के शीर्ष नेता तारिक रहमान को बधाई संदेश भेजा। बताया गया है कि मुख्यमंत्री की ओर से फूल और मिठाइयां ढाका स्थित बीएनपी अध्यक्ष के राजनीतिक कार्यालय (गुलशन) भेजी गईं, जिन्हें पार्टी मीडिया सेल के सदस्य अतीकुर रहमान रुमान ने प्राप्त किया।

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर दी शुभकामनाएं
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बांग्लादेश की जनता को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि यह जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने रमजान की अग्रिम बधाई भी दी और द्विपक्षीय संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद जताई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक और भौगोलिक निकटता को रेखांकित करता है।

चुनाव परिणामों की तस्वीर
बांग्लादेश चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 300 में से 297 सीटों के नतीजे घोषित किए गए। इनमें BNP और उसके सहयोगियों को 212 सीटें मिलीं। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 77 सीटें, इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को एक सीट तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को सात सीटें प्राप्त हुईं।

Read More BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा

17 फरवरी को शपथ ग्रहण
जानकारी के मुताबिक, नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 17 फरवरी को तारिक रहमान शपथ ग्रहण करेंगे। यह चुनाव परिणाम बांग्लादेश की राजनीतिक दिशा और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय समीकरणों पर भी प्रभाव डाल सकता है।

Read More Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू

Latest News

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा
22 हजार की रिश्वत लेते नान जिला प्रबंधक गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा