सड़क पर हंगामा करने के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्षों समेत सात पर एफआईआर

सड़क पर हंगामा करने के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्षों समेत सात पर एफआईआर

बिलासपुर में आम जनता की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क पर उतरे कांग्रेसी नेताओं पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।लिंगियाडीह में पानी की किल्लत और गरीबों के मकान टूटने के दर्द को लेकर कांग्रेसियों ने सामान्य सभा के दौरान हो हंगामा किया जिसपर पुलिस ने शहर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष समेत सात बड़े कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। शुक्रवार को लखीराम ऑडिटोरियम में नगर निगम की सामान्य सभा चल रही थी मगर असली पिक्चर तो बाहर चल रही थी जहां कांग्रेसी सड़क जाम कर बैठे थे जिससे आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा 

शुक्रवार को लखीराम ऑडिटोरियम के बाहर का नजारा देखने लायक था। एक तरफ निगम के अंदर एसी हॉल में बैठक हो रही थी तो दूसरी तरफ बाहर चिलचिलाती धूप में वे लोग बैठे थे जिनके सिर से छत छीन ली गई थी। लिंगियाडीह में अतिक्रमण हटाने और पेयजल संकट को मुद्दा बनाकर कांग्रेस नेताओं ने मिशन अस्पताल रोड को पूरी तरह जाम कर दिया। घंटों चले इस सियासी ड्रामे के बाद पुलिस ने अब कानूनी डंडा चलाया है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री समेत पार्षद दिलीप पाटिल विक्की आहूजा शहजादा खान रंजीत सिंह और अर्पित केशरवानी के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन पुलिस अब वीडियो से बाकी लोगों की भी पहचान कर रही है।

कार्रवाई से नाराज शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने दो टूक कहा कि हम जनहित की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे और कुशासन की सरकार हमें एफआईआर का डर न दिखाए क्योंकि कांग्रेस गरीबों की आवाज उठाती रहेगी। वहीं एएसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि नेताओं ने बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के प्रदर्शन किया जिससे सड़क से गुजरने वाले आम लोगों को भारी असुविधा हुई इसलिए सात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

Read More नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Tags:

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा