CG Crime: पाकिस्तान सीमा से संचालित हेरोइन नेटवर्क का खुलासा, बिलासपुर पुलिस ने पंजाब से पकड़ा सप्लाई सिंडिकेट का सरगना

CG Crime: पाकिस्तान सीमा से संचालित हेरोइन नेटवर्क का खुलासा, बिलासपुर पुलिस ने पंजाब से पकड़ा सप्लाई सिंडिकेट का सरगना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस को अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर पुलिस ने पंजाब के तरनतारन जिले से हेरोइन सप्लाई के कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 200 मीटर दूर स्थित गांव का निवासी बताया जा रहा है। जांच में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से नशीले पदार्थ गिराए जाने की आशंका भी सामने आई है।

पहले 34 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपी पकड़े गए
कुछ दिन पूर्व चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में 34 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। इस मामले में मोहित हिंदूजा (32), करन दीप सिंह (29) और आर. रजिंदर कुमार (35) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि करन दीप सिंह बाहरी राज्य से हेरोइन लाकर मोहित हिंदूजा को देता था, जो अपने साथी रजिंदर कुमार के साथ मिलकर इसे ऊंचे दामों पर बेचता था। इसके बाद पुलिस ने सप्लाई चेन की गहराई से जांच शुरू की।

पंजाब कनेक्शन: सीमा से 200 मीटर दूर से गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान पुलिस को सप्लाई नेटवर्क का महत्वपूर्ण सुराग मिला, जिसके आधार पर टीम पंजाब रवाना हुई। तरनतारन जिले के थाना खेमकरण क्षेत्र से 63 वर्षीय बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे को गिरफ्तार किया गया है। खेमकरण क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद नजदीक है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से पंजाब सीमा क्षेत्र में हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ गिराए जाते हैं। इसके बाद इन्हें अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किया जाता है। इसी नेटवर्क के जरिए बिलासपुर तक हेरोइन पहुंचाई जा रही थी। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है और एनडीपीएस एक्ट के तहत विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Read More पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या

होली से पहले अलर्ट मोड में पुलिस
आगामी होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। शराब और गांजा के अलावा इस बार ‘सूखे नशे’ विशेषकर हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स पर फोकस किया जा रहा है। खुफिया इनपुट के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि त्योहार से पहले बड़ी खेप खपाने की कोशिश हो सकती है। पुलिस संदिग्धों की निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य राज्यों में भी दबिश देने की तैयारी है।

Read More Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का आधिकारिक बयान
सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर मुख्य सप्लायर की पहचान हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने पंजाब के खेमकरण क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है। पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन, संपर्क सूत्रों और संभावित अन्य सहयोगियों की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी स्तर के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप