इंजीनियरिंग परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: रायपुर से 6 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, अंतरराज्यीय रैकेट की आशंका

इंजीनियरिंग परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: रायपुर से 6 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, अंतरराज्यीय रैकेट की आशंका

रायपुर: राजधानी रायपुर में प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) को लेकर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने परीक्षा में असली अभ्यर्थियों की जगह बैठकर पेपर हल करने की तैयारी कर रहे 6 तथाकथित ‘मुन्ना भाई’ को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हरियाणा से रायपुर पहुंचे थे और संगठित तरीके से परीक्षा रैकेट को अंजाम देने की योजना में जुटे थे।

कार्रवाई डीडी नगर इलाके में की गई, जहां एसीसीयू और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेड मारी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी किराए के ठिकाने पर ठहरे थे और परीक्षा से पहले फर्जी पहचान दस्तावेज तैयार कर रहे थे। पुलिस को मौके से आधार कार्ड की संदिग्ध प्रतियां, प्रवेश पत्र, मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।image-2026-02-15t130601443_1771140988

इस ऑपरेशन की निगरानी संदीप पटेल कर रहे थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के सामने सच कबूल किया। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इन युवकों को रायपुर किसने बुलाया, प्रति अभ्यर्थी कितनी रकम तय हुई थी और इस नेटवर्क के तार किन राज्यों तक जुड़े हैं।

Read More व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत

प्रारंभिक आशंका है कि यह केवल स्थानीय स्तर का मामला नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय परीक्षा सॉल्वर गिरोह का हिस्सा हो सकता है। पुलिस आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन और डिजिटल चैट्स खंगाल रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या परीक्षा केंद्रों की आंतरिक जानकारी पहले से लीक की गई थी।dn1bik_1771140472

Read More दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में परीक्षा में प्रतिरूपण का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 8 मार्च 2025 को Bhilai Institute of Technology में, 29 नवंबर 2022 को नेशनल ओपन स्कूल परीक्षा में, 6 जून 2022 को कर्मचारी राज्य बीमा निगम की परीक्षा के दौरान और 6 जुलाई 2020 को एसएससी परीक्षा में भी ऐसे गिरोह पकड़े जा चुके हैं। बार-बार सामने आ रहे मामलों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह गिरफ्तारी किसी बड़े परीक्षा माफिया नेटवर्क का सिरा है या फिर केवल छोटे स्तर की साजिश। रायपुर पुलिस का दावा है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा जल्द किया जाएगा और परीक्षा प्रणाली से जुड़े किसी भी व्यक्ति की भूमिका पाई गई तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।

Latest News

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा
22 हजार की रिश्वत लेते नान जिला प्रबंधक गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा