म्यूनिख कॉन्फ्रेंस में पाक आर्मी चीफ की एंट्री पर रोक, सिक्योरिटी ने मांगा आईडी कार्ड

म्यूनिख कॉन्फ्रेंस में पाक आर्मी चीफ की एंट्री पर रोक, सिक्योरिटी ने मांगा आईडी कार्ड

नई दिल्ली। पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर से जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान एंट्री से पहले पहचान पत्र दिखाने को कहा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, फील्ड मार्शल असीम मुनीर अपनी टीम के साथ सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। प्रवेश के दौरान सुरक्षा कर्मी ने उनसे आईडी कार्ड स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा। प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा जांच के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया।

कार्यक्रम स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन
इस बीच, जर्मनी स्थित सिंधी संगठन जय सिंध मुत्ताहिदा महाज (JSMM) ने सम्मेलन में पाक सेना प्रमुख की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। संगठन के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघनों का मुद्दा उठाया। JSMM के चेयरमैन शफी बुरफत ने एक बयान जारी कर कहा कि उच्च-स्तरीय वैश्विक मंच पर पाक सैन्य नेतृत्व की भागीदारी चिंताजनक है। संगठन ने संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और जर्मन सरकार सहित अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से इस पर ध्यान देने की अपील की।

क्या है म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस?
म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस को वैश्विक सुरक्षा और कूटनीतिक संवाद का प्रमुख मंच माना जाता है। यह सम्मेलन हर वर्ष विश्व नेताओं, रक्षा विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं को एक साथ लाता है, जहां अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और रणनीतिक चुनौतियों पर चर्चा होती है। हालांकि, सुरक्षा जांच की यह प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में सामान्य मानी जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं।

Tags:

Latest News

बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ? बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा
22 हजार की रिश्वत लेते नान जिला प्रबंधक गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा
125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अधिकारियों के बदले प्रभार  
विकास को मिलेगी रफ्तार, 5.36 करोड़ से बदलेगी स्कूल-कॉलेज और सामुदायिक भवनों की तस्वीर
5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता
दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने