CG News: कांकेर के बाद धमतरी में भी अंतिम संस्कार पर घमासान, फोर्स की मौजूदगी में सुलझा मामला

CG News: कांकेर के बाद धमतरी में भी अंतिम संस्कार पर घमासान, फोर्स की मौजूदगी में सुलझा मामला

धमतरी: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और अंतिम संस्कार की परंपराओं को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांकेर के बाद अब धमतरी जिला के दुगली थाना क्षेत्र के गुहारनाला गांव में धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। मामला इतना बढ़ा कि प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा और देर रात तक पंचायत स्तर पर समझाइश चलती रही।

जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय तितरो बाई का 3 फरवरी को निधन हुआ था। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार ईसाई रीति से गांव में दफनाकर किया। बताया जा रहा है कि करीब आठ वर्ष पहले महिला और उनके परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया था। गांव के कुछ आदिवासी संगठनों और ग्रामीणों ने दफनाए जाने का विरोध करते हुए शव को बाहर निकालने की मांग शुरू कर दी। देखते ही देखते गांव में तनाव गहराने लगा और माहौल संवेदनशील हो गया।

स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। CRPF के जवानों सहित दुगली पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच बैठक कराई और समझौते की कोशिश की। करीब पांच घंटे चली बातचीत के बाद धर्मांतरित परिवार ने लिखित रूप से ‘घर वापसी’ का ऐलान किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Read More पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना

हालांकि इस घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अंतिम संस्कार की स्वतंत्रता और धार्मिक पहचान को लेकर गांव स्तर पर स्पष्ट दिशा-निर्देशों का अभाव है, या फिर सामाजिक दबाव ऐसे विवादों को जन्म दे रहा है। इससे पहले कांकेर जिला में भी इसी तरह का विवाद सामने आया था, जिसने प्रदेश में संवेदनशील माहौल बना दिया था। फिलहाल, गांव में शांति है, लेकिन प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा बल तैनात रखा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है और भविष्य में ऐसे विवाद न हों, इसके लिए सामुदायिक स्तर पर संवाद बढ़ाया जाएगा।

Read More 1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट

Latest News

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा
22 हजार की रिश्वत लेते नान जिला प्रबंधक गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा