जंगल में मिला 17 वर्षीय युवक का शव: 15 दिन से लापता था उद्रेश, हत्या या हादसा? हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

जंगल में मिला 17 वर्षीय युवक का शव: 15 दिन से लापता था उद्रेश, हत्या या हादसा? हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद। जिले के भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल में 15 दिन से लापता नाबालिग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सर्वा निवासी 17 वर्षीय उद्रेश वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है और मृतक की कथित गर्लफ्रेंड व उसके परिजनों से पूछताछ जारी है।

मड़ाई मेला से लौटते वक्त हुआ लापता
पुलिस के अनुसार, उद्रेश 29 जनवरी को दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ाई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत जमदरहा के आश्रित गांव जमनीडीह में अपनी परिचित युवती से मिलने की इच्छा जताई। दोस्तों के मना करने के बावजूद वह रात करीब 11 बजे जमनीडीह पहुंचा और दोस्त के मोबाइल से युवती को कॉल कर उससे मिला। इसके बाद से वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया।

मोबाइल बरामद, डॉग स्क्वॉड भी लगा
30 जनवरी को उसके दोस्त धर्मेंद्र वर्मा ने भंवरपुर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ दिनों बाद उद्रेश द्वारा इस्तेमाल किया गया मोबाइल गांव के पास मिला, जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। तकनीकी जांच और लगातार तलाशी के बीच दोपहर करीब 2 बजे खोजी दल को युवती के गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में शव मिला।

Read More जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत

शव क्षत-विक्षत, पोस्टमार्टम रायपुर में
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव आंशिक रूप से क्षत-विक्षत था और कुछ हिस्सों को जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया था। परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर शव की पहचान की। शव की हालत डीकंपोज होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है, ताकि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

Read More 30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम

गर्लफ्रेंड और परिवार से पूछताछ
पुलिस उद्रेश की कथित गर्लफ्रेंड और उसके परिवार से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और वे फोन पर बातचीत करते थे। एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। हत्या, दुर्घटना या अन्य किसी वजह सभी एंगल से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

क्षेत्र में शोक और सवाल
घटना के बाद सर्वा गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Tags:

Latest News

NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड
शादीशुदा पुरुष से संबंध, फिर भी महिला को नहीं मिला घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड