बिलासपुर निगम की सामान्य सभा मेंं हंगामा, पेयजल संकट और बेजा कब्जा बना बड़ा मुद्दा

images (11)

 राष्ट्रीय जगत विजन। बिलासपुर नगर पालिक निगम की तीसरी सामान्य सभा की शुरुआत लखीराम ऑडिटोरियम में वंदे मातरम गीत के साथ हुई। हालांकि बैठक की कार्यवाही शांतिपूर्ण नहीं रह सकी। कांग्रेस पार्षद दल के विरोध के बीच 15 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, लेकिन सभा में सबसे बड़ा मुद्दा पेयजल संकट और बेजा कब्जा कार्रवाई को लेकर रहा।

 

Read More Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार

पेयजल संकट पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Read More बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

सभा में कांग्रेस पार्षदों ने शहर में बढ़ती पानी की समस्या को लेकर निगम प्रशासन को घेरा। नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने कहा कि सिर्फ विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के पार्षद भी अपने-अपने वार्डों में पेयजल संकट से परेशान हैं। जैसे ही वार्डों में पानी नहीं पहुंचने और टैंकर व्यवस्था में लापरवाही का मुद्दा उठा, सदन में तीखी बहस शुरू हो गई। कांग्रेस पार्षदों ने इंदौर की हालिया घटना का जिक्र करते हुए जल प्रबंधन को लेकर गंभीर कदम उठाने की मांग की।

लिंगियाडीह के आंदोलनकारियों को लेकर बढ़ा विवाद

सभा के दौरान लिंगियाडीह क्षेत्र में 175 से अधिक बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई को लेकर मामला गरमा गया। आंदोलनकारियों की भीड़ को सभा स्थल तक लाए जाने पर भारी हंगामा हुआ। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। इसके बाद कांग्रेस पार्षद आंदोलनकारियों के साथ ऑडिटोरियम के बाहर सडक़ पर धरने पर बैठ गए। जिला कांग्रेस कमेटी और अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के चलते शहर के व्यस्त मिशन अस्पताल रोड पर जाम की स्थिति बन गई।

सामान्य सभा में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

सामान्य सभा के दौरान वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल ने भी यह मुद्दा सदन में उठाया। इस पर सत्ता पक्ष के पार्षदों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सामान्य सभा को राजनीतिक मंच नहीं बनाया जाना चाहिए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई और सदन में भारी हंगामा देखने को मिला।

Tags:

Latest News

NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड
शादीशुदा पुरुष से संबंध, फिर भी महिला को नहीं मिला घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड