छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क पर करारा प्रहार: सुकमा में स्मारक ध्वस्त, बीजापुर में 30 किलो IED बरामद

छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क पर करारा प्रहार: सुकमा में स्मारक ध्वस्त, बीजापुर में 30 किलो IED बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सुकमा और बीजापुर जिलों में उनकी कथित साजिशों को नाकाम कर दिया। सुकमा में नक्सलियों के दो स्मारकों को ध्वस्त किया गया, जबकि बीजापुर में स्टेट हाईवे-63 पर सड़क के नीचे लगाए गए लगभग 30 किलो वजनी IED को बरामद कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।

सुकमा में नक्सल स्मारकों पर बुलडोजर
सुकमा जिले के डब्बाकोन्टा क्षेत्र के पिड़मेल गांव में नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारक को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह स्मारक संगठन के “आधार स्तंभ” के रूप में उपयोग किया जा रहा था। यह कार्रवाई CRPF की 50वीं बटालियन ने कमांडेंट प्रेमजीत कुमार के निर्देशन में की। इसी क्रम में गोगुंडा के एटापारा इलाके में भी एक अन्य स्मारक को संयुक्त अभियान में नष्ट किया गया। इसमें सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन और कोबरा की 201 बटालियन के जवान शामिल थे। संयुक्त टीम ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए ढांचे को ध्वस्त किया।

बीजापुर में 30 किलो IED डिटेक्ट
बीजापुर जिले के आवापल्ली–मुरदंडा मार्ग पर सुरक्षाबलों की बीडी (बम डिटेक्शन) टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। मुरदंडा कैंप से लगभग 3 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जांच के दौरान सड़क के किनारे फॉक्सहोल बनाकर करीब 5 फीट अंदर और सड़क से लगभग 2 फीट नीचे 30 किलो वजनी IED लगाया गया मिला। 

Read More आधी रात 500 लोग थाने पहुंचे, कई कॉलोनियों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश... तिल्दा-नेवरा में चला मेगा वेरिफिकेशन अभियान

आशंका है कि नक्सलियों ने बड़े वाहनों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से इसे प्लांट किया था। डिमाइनिंग प्रक्रिया के दौरान IED को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन अत्यधिक गहराई और जोखिम को देखते हुए मौके पर ही नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया गया।

Read More शादी से पहले ही उजड़ गया रिश्ता: गर्लफ्रेंड के घर मिली बॉयफ्रेंड की लाश, शराब पार्टी में विवाद के बाद मौत; जांच में जुटी पुलिस

नक्सल विरोधी अभियान तेज
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज किया गया है। सड़कों, कैंपों और संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी बड़ी वारदात को पहले ही रोका जा सके। इन कार्रवाइयों को नक्सल संगठन की लॉजिस्टिक और प्रतीकात्मक संरचनाओं पर सीधा प्रहार माना जा रहा है। सुरक्षाबलों का कहना है कि क्षेत्र में शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

अंबिकापुर में किराए के मकान में चल रही थी महुआ शराब की भट्ठी, 480 किलो लाहन जब्त अंबिकापुर में किराए के मकान में चल रही थी महुआ शराब की भट्ठी, 480 किलो लाहन जब्त
रायपुर की कन्या शाला में बदहाली का आलम: जर्जर छत, टूटती दीवारें और जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर छात्राएं
ED की अटैच संपत्तियों पर हाईकोर्ट की दो टूक, पहले अपनानी होगी PMLA की प्रक्रिया
राजनांदगांव में ईडी का बड़ा एक्शन: अलसुबह 6 बजे भोपाल-रायपुर की टीमों ने दी दबिश, नाहटा ग्रुप और भंसाली प्रतिष्ठान पर कार्यवाही
जिंदगी और नदी के बीच सिर्फ एक रस्सी! पुल के इंतजार में ट्यूब-बांस की नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण
Chhattisgarh Teachers Protest: शिक्षकों ने खोला TET के खिलाफ मोर्चा! बोले- अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर मिले प्रमोशन, 18 अगस्त को सरकार को देंगे ज्ञापन
Dhamtari Triple Murder Verdict: तीन हत्याओं पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 5 दोषियों को उम्रकैद; सजा के बाद आरोपियों पर बरसीं चप्पलें
जेल में Prajwal Revanna के पास मिला मोबाइल, 90 से ज्यादा अश्लील वीडियो का दावा; CCB खंगाल रही डिजिटल राज
Ladakh Leh Earthquake: सुबह-सुबह कांपी लद्दाख की धरती, 5.5 तीव्रता के तेज झटकों से दहला लेह; नुकसान की खबर नहीं
Vivo X500 Series: लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, 200MP पेरिस्कोप कैमरा से लेकर 144Hz डिस्प्ले तक की जानकारी
Muscle Health: मसल्स मजबूत रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड्स, साथ में अपनाएं ये आदतें
टी-संवर्ग के 766 स्कूलों में प्राचार्यों के पद रिक्त, डीपीआई ने पदोन्नति काउंसलिंग के लिए सिर्फ 12 नाम किए तय