लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी: महू में अस्पताल संचालक के बेटे को धमकी, पुलिस अलर्ट

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी: महू में अस्पताल संचालक के बेटे को धमकी, पुलिस अलर्ट

महू। मध्यप्रदेश के महू क्षेत्र में एक बड़े हॉस्टल और अस्पताल संचालक के परिवार को 5 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। धमकी भरा कॉल संचालक के बेटे के मोबाइल पर आया, जिसमें कॉलर ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ा बताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

मोबाइल पर आया धमकी भरा कॉल
सूत्रों के मुताबिक कॉल सीधे पीड़ित युवक के मोबाइल पर किया गया। कॉलर ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की और भुगतान न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। हाल के वर्षों में बिश्नोई गिरोह का नाम विभिन्न राज्यों में रंगदारी और धमकी के मामलों में सामने आता रहा है। इसी तरह की धमकी हाल ही में अशोकनगर के एक व्यापारी को भी मिलने की चर्चा है। अब महू में अस्पताल संचालक के परिवार को निशाना बनाए जाने के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया है।

सुरक्षा बढ़ी, तकनीकी जांच शुरू
धमकी मिलते ही परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल परिसर और परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किशनगंज थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गए हैं। फोन कॉल की लोकेशन, नंबर ट्रेसिंग और साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि कॉल वाकई किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या फिर किसी ने नाम का दुरुपयोग कर दहशत फैलाने की कोशिश की है।

Read More Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

पुलिस अलर्ट मोड पर
महू और इंदौर पुलिस ने संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और कॉल डिटेल्स के आधार पर संभावित आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल, पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है और जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

Read More Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू

Latest News

NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड
शादीशुदा पुरुष से संबंध, फिर भी महिला को नहीं मिला घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड