हैरान कर देंगे Xiaomi 18 के फीचर्स, टेलीफोटो कैमरा और डिस्प्ले सबकुछ होगा ‘झक्कास’

हैरान कर देंगे Xiaomi 18 के फीचर्स, टेलीफोटो कैमरा और डिस्प्ले सबकुछ होगा ‘झक्कास’

Xiaomi 17 Series को पिछले साल सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था और अब इस फोन के अपग्रेड वर्जन को लेकर लीक्स सामने आने लगे हैं. हाल ही में Xiaomi 18 को लेकर नई जानकारी सामने आई है जिससे इस फोन में मिलने वाले डिस्प्ले और कैमरा के बारे में पता चला है. पहले उम्मीद थी कि ये फोन 6.3 इंच स्क्रीन वाले एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के तौर पर आएगा, लेकिन अब एक नए दावे से इस बात का पता चला है कि इसमें थोड़ा बड़ा पैनल हो सकता है, जिससे कंटेंट देखने के लिए ज्यादा स्क्रीन मिल सकती है.

Xiaomi 18 Specifications (लीक)
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो (चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म) पर पोस्ट शेयर कर Xiaomi 18 के बारे में डिटेल्स शेयर की है. टिपस्टर के अनुसार, इस हैंडसेट में 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा. तुलना के लिए, Xiaomi 17 में 6.3 इंच 1.5K OLED स्क्रीन है जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 300Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 3500 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है.

इसके अलावा, टिपस्टर ने यह भी बताया कि Xiaomi 18 सीरीज के सभी मॉडल्स में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जाएगा. Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है. पहले दो में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेंसर है, जबकि अल्ट्रा वेरिएंट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा है. वहीं, Xiaomi 17 में स्टैंडर्ड 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है.

Read More आपके नाम की SIM, अपराध किसी और का… फिर भी फंस सकते हैं आप! ₹50 लाख जुर्माना, 3 साल जेल तक का खतरा

पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi फ्लैगशिप फोन के लिए दो 200 मेगापिक्सल सेंसर टेस्ट कर रहा है, जिसे काफी हद तक Xiaomi 18 Pro माना जा रहा है. एक मेन कैमरा हो सकता है और दूसरा टेलीफोटो या पेरिस्कोप यूनिट. अगर सच है, तो Xiaomi 18 Pro आने वाले फ्लैगशिप में डुअल 200 मेगापिक्सल सेंसर अपनाने वाले एक और चीनी OEM, Oppo के साथ शामिल हो सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी तक Xiaomi 18 सीरीज को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन फ्लैगशिप लाइनअप को सितंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है.

Read More Xiaomi 18 Pro Max लॉन्च: डुअल डिस्प्ले, 8500mAh बैटरी और 200MP कैमरा! जानें कीमत और फीचर्स

Tags:

Latest News

NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड
शादीशुदा पुरुष से संबंध, फिर भी महिला को नहीं मिला घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड