CG News: रायगढ़ में मछली पालन विभाग कार्यालय में भीषण आग, सरकारी दस्तावेज और लाखों की संपत्ति नष्ट

CG News: रायगढ़ में मछली पालन विभाग कार्यालय में भीषण आग, सरकारी दस्तावेज और लाखों की संपत्ति नष्ट

रायगढ़: रायगढ़ जिले में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला सहायक संचालक मछली पालन विभाग के कार्यालय में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कार्यालय का एक बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। भीतर रखी महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें, फर्नीचर, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आवश्यक सामग्री जलकर पूरी तरह खाक हो गई। प्रारंभिक तौर पर इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यह पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीमें कई वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए उसे काबू में लाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।

घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर थाना प्रभारी समेत पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। एहतियातन आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Read More  छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!

इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और जले हुए रिकॉर्ड व सामान का आकलन शुरू कर दिया गया है। एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को बुझा दिया। नुकसान का विस्तृत मूल्यांकन संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

Read More Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग