CG News: महानदी में बेखौफ अवैध उत्खनन, सैकड़ों हाईवा से रेत की निकासी, खनिज विभाग की चुप्पी पर सवाल

CG News: महानदी में बेखौफ अवैध उत्खनन, सैकड़ों हाईवा से रेत की निकासी, खनिज विभाग की चुप्पी पर सवाल

कांकेर। जिले में अवैध रेत उत्खनन का कारोबार खुलेआम जारी है। चारामा विकासखंड के ग्राम बासनवाही स्थित महानदी के किनारों पर दिन-रात चैन माउंटेन मशीनों से रेत निकाली जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रोजाना सैकड़ों हाईवा के जरिए रेत की ढुलाई हो रही है, जिससे शासन को भारी राजस्व क्षति पहुंच रही है।

नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा, पर्यावरण पर असर
ग्रामीणों के अनुसार, महानदी के तटों को बड़े पैमाने पर काटा जा रहा है। इससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह और संरचना प्रभावित हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अनियंत्रित उत्खनन से जलस्तर में गिरावट, तट कटाव का खतरा, आसपास की कृषि भूमि पर असर और जैव विविधता को नुकसान जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लगातार गहराई तक खनन से भविष्य में बाढ़ और भू-धंसाव की आशंका भी बढ़ जाती है।

‘जानकारी के बावजूद कार्रवाई नहीं’
स्थानीय लोगों का दावा है कि संबंधित विभागों को पूरे मामले की जानकारी है, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र में चर्चा है कि अलग-अलग स्थानों पर यह अवैध उत्खनन लंबे समय से जारी है, जिससे रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते सख्ती नहीं बरतता, तो नदी का अस्तित्व ही संकट में पड़ सकता है।

Read More CGPSC केस में ED का बड़ा कदम: 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पूर्व चेयरमैन समेत 3 आरोपी जांच के घेरे में

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और खनिज विभाग से तत्काल संयुक्त जांच दल गठित कर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि अवैध खनन पर रोक लगाने के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। महानदी क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों ने शासन की निगरानी व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण के दावों पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस पर ठोस कदम उठाता है।

Read More गणेश विसर्जन को लेकर बिलासपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद; जानें कौन सा रूट रहेगा खुला

Tags:

Latest News

NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड
शादीशुदा पुरुष से संबंध, फिर भी महिला को नहीं मिला घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड