छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में रजनीश सिंह बघेल बने अध्यक्ष 

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में रजनीश सिंह बघेल बने  अध्यक्ष 

 बिलासपुर । हाईकोर्ट चल रहे वकीलों के सबसे बड़े संगठन बार एसोसिएशन के चुनाव 2026 से 2028 के नतीजे आखिरकार सामने आ गए है। अध्यक्ष पद की लंबी और थका देने वाली खींचतान के बाद रजनीश सिंह बघेल ने जीत दर्ज कर ली है। चुनाव के दौरान बड़े बड़े वादे किए गए थे लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि वकीलों के हितों की बात करने वाले ये नए पदाधिकारी जमीनी हकीकत पर कितना खरा उतरते हैं या फिर यह चुनाव भी महज रस्म अदायगी बनकर रह जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार वकीलों ने अनुभवी और युवा चेहरों का ऐसा कॉकटेल चुना है जिस पर काफी उम्मीदें टिकी हैं। महिला उपाध्यक्ष के रूप में माण्डवी भारद्वाज और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौतम खेत्रपाल ने कब्जा जमाया है। सचिव पद की अहम जिम्मेदारी अनिल त्रिपाठी के कंधों पर आई है। वहीं विजय कुमार साहू को सह सचिव और आस्था शुक्ला को महिला सह सचिव चुना गया है। खजाने की चाबी कोषाध्यक्ष के तौर पर हर आशा पूरन सिंह भाटिया को सौंपी गई है।

वकीलों के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन के लिए भी पद बांटे गए हैं। ग्रंथालय सचिव का प्रभार राहुल कुमार मिश्रा को मिला है। खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी वरिष्ठ वर्ग में अमन पाण्डेय और महिला वर्ग में प्रज्ञा पाण्डेय संभालेंगी। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सात कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव हुआ है। इसमें अभिषेक पाण्डेय आशुतोष मिश्रा शरद मिश्रा त्रिवेणी शंकर साहू उज्जवल चौबे लक्ष्मीन कश्यप और दीप्ति तिवारी शामिल हैं।

Read More सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत: आबकारी ओवरटाइम घोटाले के आरोपी असिस्टेंट कमिश्नर नवीन तोमर रिहा

परिसर में जीत के बाद ढोल नगाड़ों के साथ खूब जश्न मनाया गया और जमकर मिठाइयां बांटी गईं। 

Read More छत्तीसगढ़ में 25 साल में आबादी दोगुनी, उस हिसाब से नहीं बढ़ी पुलिस; बस्तर से पैरामिलिट्री की भी वापसी शुरू

बता दें कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में 17 पदों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था, जिसमें 61 प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए 7 दावेदारों के बीच मुकाबला था। उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर 6 और उपाध्यक्ष (महिला) पद पर 4 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर भी कांटे की टक्कर रही। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में थे। 2026–2028 कार्यकाल के लिए 1419 मतों में से 1214 वोट पड़े।

Tags:

Latest News

NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड
शादीशुदा पुरुष से संबंध, फिर भी महिला को नहीं मिला घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड