अपशिष्ट जल से फसलें बर्बाद? कोंडागांव के मक्का प्लांट में ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, लाखों का नुकसान

अपशिष्ट जल से फसलें बर्बाद? कोंडागांव के मक्का प्लांट में ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, लाखों का नुकसान

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के कोकोड़ी गांव स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में शुक्रवार देर रात ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। फसल खराब होने के आरोपों से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्लांट परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान परिसर में खड़े कार, ट्रैक्टर सहित कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक घटना में 10 से 20 लाख रुपए तक की क्षति होने का अनुमान है।

घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कोंडागांव के एसपी और एसडीएम समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि गांव में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।plant

अपशिष्ट जल से फसल बर्बादी का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाला तरल अपशिष्ट (वेस्ट) उनके खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे मक्का और अन्य फसलें खराब हो रही हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और प्लांट प्रबंधन को लिखित शिकायतें दीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों के मुताबिक, लगातार अनदेखी के कारण उनका नुकसान बढ़ता गया, जिससे आक्रोश बढ़ता गया और अंततः उन्होंने सामूहिक रूप से प्लांट का घेराव कर विरोध दर्ज कराया।

Read More 30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम

रातभर घेराव, बाहरी लोगों की एंट्री रोकी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों ने प्लांट को चारों ओर से घेर लिया और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि एक वाहन चालक को जान बचाने के लिए रातभर जंगल में छिपकर रहना पड़ा। कुछ समय के लिए पुलिस बल को भी पीछे हटना पड़ा, हालांकि बाद में अतिरिक्त बल पहुंचने पर हालात नियंत्रित किए गए।plant-01

Read More एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी

प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों ने प्लांट के एमडी विनोद खन्ना की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि नियमित निगरानी और अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरती गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते शिकायतों पर कार्रवाई की जाती, तो हालात इतने नहीं बिगड़ते। प्लांट प्रबंधन की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जांच शुरू, शांति बनाए रखने की अपील
जिला प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। साथ ही प्रदूषण से जुड़े आरोपों की जांच के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और कानूनी प्रक्रिया में सहयोग की अपील की है। कोकोड़ी गांव में फिलहाल हालात संवेदनशील बने हुए हैं और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

Tags:

Latest News

NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड
शादीशुदा पुरुष से संबंध, फिर भी महिला को नहीं मिला घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड