छत्तीसगढ़ पुलिस का हाईटेक एक्शन प्लान: AI से ट्रेस होंगी गाड़ियां, बीट सिस्टम होगा मजबूत, हर मोहल्ले पर रहेगी सख्त नजर

छत्तीसगढ़ पुलिस का हाईटेक एक्शन प्लान: AI से ट्रेस होंगी गाड़ियां, बीट सिस्टम होगा मजबूत, हर मोहल्ले पर रहेगी सख्त नजर

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस वर्ष 2026 में पुलिसिंग के तरीके को पूरी तरह आधुनिक और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव करने जा रही है। राज्य में बीट सिस्टम को नए सिरे से मजबूत किया जाएगा और इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को पुलिसिंग का अहम हथियार बनाया जाएगा। इसका मकसद अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और आम जनता तक पुलिस की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है।

पुलिस मुख्यालय की योजना के अनुसार, हर थाना क्षेत्र को छोटे-छोटे बीट क्षेत्रों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक बीट के लिए एक जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त होगा, जो उस इलाके में होने वाली हर गतिविधि, अपराध और संदिग्ध मूवमेंट के लिए सीधे तौर पर जवाबदेह रहेगा। बीट प्रभारी अपने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों की लगातार निगरानी करेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर अपराध पर समय रहते लगाम लगाई जा सके।

AI बनेगा पुलिस की ‘तीसरी आंख’
छत्तीसगढ़ पुलिस तकनीक के स्तर पर भी बड़ा कदम उठाने जा रही है। AI आधारित सॉफ्टवेयर और आधुनिक उपकरणों की मदद से वाहनों की ट्रेसिंग, ट्रैकिंग और निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक प्रबंधन में AI का इस्तेमाल कर भीड़ नियंत्रण, नियम उल्लंघन पकड़ने और सड़क सुरक्षा को और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए थानों के पुलिसकर्मियों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि तकनीक का सही और सटीक उपयोग हो सके। साइबर सेल और क्राइम ब्रांच भी AI की मदद से ब्लाइंड केस सुलझाने और आरोपियों तक तेजी से पहुंचने में सक्षम होगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आधुनिक तकनीक से जांच न सिर्फ तेज होगी, बल्कि साक्ष्य आधारित और ज्यादा सटीक भी बनेगी।image-gifs217644310481764435809_1770535674

Read More झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड

107 बिंदुओं का एजेंडा, एक साल में दिखेगा असर
पिछले वर्ष नवंबर में हुई डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस के बाद पुलिसिंग सुधार को लेकर 107 बिंदुओं का विस्तृत एजेंडा तैयार किया गया है। यह एजेंडा सभी राज्यों को भेजा गया है और इसे एक साल की समयसीमा में लागू किया जाना है। छत्तीसगढ़ पुलिस भी इसी रोडमैप के तहत काम कर रही है, जिसकी समीक्षा आगामी डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

Read More राजस्व रिकॉर्ड से तय नहीं होगा मठ की संपत्तियों का मालिकाना हक: हाई कोर्ट, महंत की याचिका खारिज

नशे, साइबर क्राइम और आतंकी गतिविधियों पर सख्ती
सूखे नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और सक्रिय किया गया है। रायपुर समेत 10 जिलों में गठित इस फोर्स का उद्देश्य नशे की सप्लाई चेन तोड़ना और इसकी मांग को कम करना है। इसके साथ ही साइबर अपराध, महिला अपराध, मानव तस्करी और बाल अपराध जैसे संवेदनशील मामलों पर भी विशेष फोकस रहेगा। राज्य में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) को भी मजबूत करने की तैयारी चल रही है। 24 साल बाद 2025 में शुरू किए गए ATS थाने की क्षमता बढ़ाई जाएगी, नई भर्तियां होंगी और हाईटेक सिस्टम जोड़े जाएंगे, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

CM और डिप्टी CM ने तय किया रोडमैप
नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में 27 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस पूरे एक्शन प्लान को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में 107 बिंदुओं की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा हुई और इसे जमीन पर उतारने का स्पष्ट रोडमैप तय किया गया।कुल मिलाकर, छत्तीसगढ़ पुलिस का यह नया मॉडल बीट स्तर की जवाबदेही और AI आधारित तकनीक के जरिए अपराधियों के लिए मुश्किलें बढ़ाने और आम नागरिकों के लिए सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Tags:

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी