बजट के बखान में पूर्व मंत्री को आई झपकी, कर्ज के सवाल पर प्रवक्ता ने साधी चुप्पी

बजट के बखान में पूर्व मंत्री को आई झपकी, कर्ज के सवाल पर प्रवक्ता ने साधी चुप्पी

बिलासपुर। केंद्रीय बजट को आए नौ दिन बीत चुके हैं लेकिन भाजपा अब भी इसकी अच्छाइयां गिनाने में लगी है। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में अजीब नजारा दिखा। एक तरफ राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा बजट के कसीदे पढ़ रहे थे तो दूसरी तरफ बजट प्रचार अभियान के संयोजक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मंच पर ही गहरी नींद में थे। बगल में बैठे कोषाध्यक्ष उन्हें बार बार कोहनी मारकर जगाते रहे। यह देखकर चर्चा होने लगी कि जब अपने ही नेता बजट भाषण में सो रहे हैं तो जनता का क्या हाल होगा।

 

कांग्रेस के कुल बजट के बराबर तो हमारा रक्षा बजट

Read More Surajpur School Accident: स्कूल की छत से बरसा प्लास्टर, शिक्षक घायल; सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल

राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि 2014 से पहले यूपीए सरकार का बजट महज 12 लाख करोड़ था। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बढ़ाकर 50 लाख करोड़ कर दिया है। आज भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कुल बजट के बराबर यानी 12 लाख करोड़ तो मोदी सरकार ने केवल रक्षा बजट रखा है। शर्मा ने बताया कि युवाओं के लिए 5 नए विश्वविद्यालय और 20 लाख पेशेवर तैयार करने की योजना है जिससे रोजगार और व्यापार बढ़ेगा।

Read More नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कर्ज की बात आते ही खत्म कर दी प्रेस वार्ता

प्रेस वार्ता का अंत और भी दिलचस्प रहा। प्रवक्ता शर्मा ने खुद ही मीडिया से सवाल पूछने को कहा। लेकिन जब पत्रकारों ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में विश्व बैंक से लिए गए भारी भरकम कर्ज पर सवाल दागा तो वे असहज हो गए। वे आंकड़े बताने के बजाय मुझे पता नहीं है कहकर प्रेस वार्ता खत्म कर चलते बने। कर्ज के सवाल पर उनकी चुप्पी और पूर्व मंत्री की झपकी ने बजट के बड़े बड़े दावों की हवा निकाल दी।

Tags:

Latest News

NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल