CG Accident News: पखांजूर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत

CG Accident News: पखांजूर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत

पखांजूर (कांकेर)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीवी-9 मार्ग पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक मोटरसाइकिल पर एक युवक सवार था, जबकि दूसरी बाइक पर दो सगे भाई यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकें अत्यधिक रफ्तार में थीं, इसी दौरान नियंत्रण बिगड़ने से उनकी आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पखांजूर अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च उपचार के लिए बाहर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दो सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीसरे युवक की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

Read More Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

Tags:

Latest News

2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज 2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Bijapur News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीडिया अब बदलाव की राह पर, CRPF कैंप की पहली वर्षगांठ पर जश्न
Dongargarh Double Murder: जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का आरोप, घायल बेटी पर भी किया हमला; 3 गिरफ्तार
Breaking Bad Actor RJ Mitte Dies: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए RJ Mitte, आखिरी पॉडकास्ट भी चर्चा में
GST विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 बड़े अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम
Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार