रायपुर में होली पर सख्ती: ओपन जीप में हुड़दंग और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ा एक्शन, शांति समिति बैठक में प्रशासन की चेतावनी

रायपुर में होली पर सख्ती: ओपन जीप में हुड़दंग और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ा एक्शन, शांति समिति बैठक में प्रशासन की चेतावनी

रायपुर। राजधानी Raipur में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नागरिकों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

होलिका दहन के लिए तय किए गए सुरक्षा मानक
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी उमाशंकर बंदे ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के चिन्हित स्थलों पर होलिका दहन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साफ-सफाई, बिजली और पेयजल की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए डामर सड़कों, बिजली लाइनों, टेलीफोन पोल और सार्वजनिक संरचनाओं के नीचे होलिका दहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति रात 10 बजे तक ही रहेगी।whatsapp-image-2026-02-28-at-54937-pm_1772351218

ओपन जीप और सड़क पर डीजे पर प्रतिबंध
पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान सड़कों पर डीजे लगाकर यातायात बाधित करने की अनुमति नहीं होगी। नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज रफ्तार ड्राइविंग, तीन सवारी बैठाने, ओपन जीप में हुड़दंग करने और जबरन चंदा वसूली करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मुखौटा लगाकर घूमने वाले संदिग्ध लोगों और ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?

फायर सेफ्टी और सुरक्षित होली पर जोर
नगर सेना एवं फायर ब्रिगेड टीमों को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से प्राकृतिक रंग और गुलाल का उपयोग करने की अपील करते हुए पेंट, कीचड़ और हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है।whatsapp-image-2026-02-28-at-54941-pm_1772351229

Read More पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा

सौहार्द बनाए रखने की अपील
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों पर रंग डालने, किसी के घर या व्यक्ति पर जबरन रंग फेंकने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी समाज प्रमुखों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा