Chhattisgarh में होली पर ड्राई डे: सरकार ने पलटा फैसला, राज्यभर में बंद रहेंगी शराब दुकानें...

Chhattisgarh में होली पर ड्राई डे: सरकार ने पलटा फैसला, राज्यभर में बंद रहेंगी शराब दुकानें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब बिक्री को लेकर सरकार ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। पहले नई आबकारी नीति में होली को ड्राई डे की सूची से हटाया गया था, लेकिन अब राज्य सरकार ने रुख बदलते हुए होली पर शराब बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। आबकारी विभाग इस संबंध में जल्द औपचारिक आदेश जारी करेगा।

क्यों बदला गया फैसला?
सूत्रों के अनुसार, सामाजिक समरसता और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। होली जैसे बड़े त्योहार पर संभावित अव्यवस्था और सुरक्षा पहलुओं को देखते हुए राज्यभर में शराब दुकानें बंद रखने का फैसला किया गया है।

नई आबकारी नीति में क्या था प्रावधान?
वित्तीय वर्ष 2026-27 की नई आबकारी नीति में पहले सात ड्राई डे निर्धारित थे, जिनमें से तीन होली, मुहर्रम और 30 जनवरी (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) को हटाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद यह माना जा रहा था कि इन अवसरों पर शराब दुकानें खुली रहेंगी। हालांकि, 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दुकानें खुली रहने के विरोध में प्रदेशभर में राजनीतिक विरोध प्रदर्शन हुए थे। कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे बापू के सिद्धांतों के विपरीत बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी।screenshot-2026-02-17-161420_1771325751

Read More Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध

अब कौन-कौन से दिन रहेंगे ड्राई डे?

Read More ‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद

संशोधित व्यवस्था के अनुसार, वर्ष 2026-27 में निम्नलिखित चार दिन आधिकारिक ड्राई डे रहेंगे-

  • 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
  • 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
  • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
  • 18 दिसंबर – गुरु घासीदास जयंती

होली के लिए अलग से प्रतिबंध लागू किया जाएगा, जिसकी अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है। राज्य सरकार के इस फैसले को त्योहारों के दौरान शांति और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद सभी जिलों में संबंधित निर्देश प्रभावी हो जाएंगे।

Tags:

Latest News

RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार
Chhattisgarh TB News: एक तरफ TB मरीजों की जांच का दबाव, दूसरी तरफ एक्सपायरी की कगार पर करोड़ों का Cy-Tb स्टॉक
Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख
CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?
Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा
Balod Acid Attack: स्कार्फ ने बचाया युवती का चेहरा, दाहिनी आंख पर तेजाब का गंभीर असर; डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
छत्तीसगढ़ में आज किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 33 जिलों में आंदोलन: ट्रैक्टर रैली के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे अन्नदाता, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन
Raipur Crime News: पुलिस की सख्ती से बदला गांजा तस्करी का तरीका, अब घर तक डिलीवरी और कोड वर्ड का खेल!
महतारियों के लिए खुशखबरी, खाते में आज पहुंचेगी 32वीं किस्त, 67.38 लाख महिलाओं को 632 करोड़ से ज्यादा का होगा भुगतान
इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख
Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में थमा सफर; राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई