सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, बहन-बच्चों समेत तीन घायल, चालक फरार

सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, बहन-बच्चों समेत तीन घायल, चालक फरार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के Surajpur जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हिट एंड रन की घटना में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन, दो मासूम बच्चे और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक अपने दोस्त, बहन और भांजे-भांजी को लेकर ससुराल से घर लौट रहा था। इसी दौरान जरही क्षेत्र में अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित सोनगरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर दूर जा गिरे। गंभीर चोट लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक फरार
दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों में शामिल महिला, दो बच्चे और मृतक का दोस्त गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Read More Ambikapur-Nizamuddin Express: सरगुजा से दिल्ली जाने वालों को बड़ी राहत, अब हफ्ते में दो दिन दौड़ेगी ट्रेन

CCTV फुटेज में कैद पूरी घटना
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद तेजी से सड़क पर निकलता दिखाई दे रहा है। कुछ ही सेकंड बाद चालक नियंत्रण खो देता है और सामने जा रही बाइक को टक्कर मार देता है। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकलता है।

Read More बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा

आरोपी की तलाश में पुलिस
पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और वाहन की पहचान के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद घायलों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की और तत्काल एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी।

Latest News

Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच