देश में फर्जी विश्वविद्यालयों का जाल, दिल्ली सबसे आगे

ugc  नई दिल्ली। देश में उच्च शिक्षा के नाम पर चल रहे फर्जी संस्थानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दो महीने पहले संसद में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सूची का हवाला देते हुए 24 फर्जी संस्थानों की जानकारी दी थी। अब यूजीसी की ताजा सूची में ऐसे संस्थानों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। यानी महज दो महीनों में 9 नए फर्जी विश्वविद्यालय सामने आए हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि फर्जी विश्वविद्यालयों के मामले में दिल्ली सबसे ऊपर है। यूजीसी द्वारा जारी 33 संस्थानों की सूची में से 13 केवल दिल्ली में संचालित बताए गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से 4 संस्थान सूची में शामिल हैं। कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और केरल से 2-2 संस्थानों के नाम दर्ज हैं। वहीं अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और झारखंड से 1-1 फर्जी विश्वविद्यालय सूची में शामिल हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि वर्षों से फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद इन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसे संस्थानों का होना शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

Read More छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए

यूजीसी ने छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। फर्जी विश्वविद्यालयों की आधिकारिक सूची यूजीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है:
https://www.ugc.gov.in/universitydetails/Fakeuniversity

छात्रों को किसी भी संस्थान में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता अवश्य जांच लेनी चाहिए, ताकि भविष्य में डिग्री और करियर को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Tags:

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल