रायगढ़ में सनसनीखेज हत्या: खेत में मिला युवक का खून से लथपथ शव, धारदार हथियार से वार की आशंका

रायगढ़ में सनसनीखेज हत्या: खेत में मिला युवक का खून से लथपथ शव, धारदार हथियार से वार की आशंका

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। खरसिया थाना क्षेत्र के परासकोल गांव में आज सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अनिल कुमार चौहान निवासी ग्राम परासकोल के रूप में की गई है।

शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान
सूचना मिलते ही खरसिया थाना पुलिस, एफएसएल टीम, साइबर सेल स्टाफ और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर पेट, गले और अन्य हिस्सों में धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हो गई है।

रात में सुनी थी हंगामे की आवाज
मृतक की बहन खुशबू चौहान के अनुसार, रविवार शाम अनिल अपने एक परिचित के साथ पास के गांव गया था, जहां दोनों ने साथ खाना-पीना किया। देर रात करीब 9 से 10 बजे के बीच सड़क की ओर से शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन परिवार ने इसे सामान्य समझकर ध्यान नहीं दिया। सुबह ग्रामीणों से खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा, जहां अनिल मृत अवस्था में मिला।

Read More सस्पेंड साहब 75% पगार लेकर सिर्फ दस्तखत कर रहे, फील्ड में नौसिखियों के भरोसे आबकारी, नतीजा- नकली शराब का फुल नेटवर्क चालू

हत्या का मामला दर्ज, संदिग्धों से पूछताछ
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खरसिया अस्पताल भेजा गया है। जांच अधिकारियों के अनुसार मामले के हर एंगल पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और परिचितों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी जारी है।

Read More Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Latest News

2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज 2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Bijapur News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीडिया अब बदलाव की राह पर, CRPF कैंप की पहली वर्षगांठ पर जश्न
Dongargarh Double Murder: जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का आरोप, घायल बेटी पर भी किया हमला; 3 गिरफ्तार
Breaking Bad Actor RJ Mitte Dies: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए RJ Mitte, आखिरी पॉडकास्ट भी चर्चा में
GST विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 बड़े अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम
Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार